पणजी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:25, 21 December 2010 by प्रिया (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search

पणजी गोवा राज्य की राजधानी, पश्चिमी भारत मांडवी नदी के तट पर स्थित है। पणजी को पंजीम भी कहा जाता है। 18वीं शताब्दी के मध्य तक यह छोटा सा गांव था। लगातार प्लेग के प्रकोप के कारण पुर्तगलियों के वेलहा गोवा (पुराना गोवा या इला) को मजबूरन छोड़कर 1843 में पणजी को राजधानी बनाना पड़ा।

पर्यटन

पणजी में पर्यटक का काफ़ी विकास हुआ है। पणजी और इसके आसपास के क्षेत्रों मे कई पुर्तगालमराठा भग्नावशेष देखे जा सकते हैं। इस शहर में गोवा विश्वविद्यालय है, जिससे संबद्ध महाविद्यालयों में गोवा डेंटल कॉलेज, धेम्पी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स ऐंड साइंस, कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज तथा एक होम साइंस कॉलेज शामिल है।

महत्व

इस शहर में औपनिवेशिक भवन और चौक हैं और साल में एक बार इन पर सफ़ेदी कराना क़ानूनन अनिवार्य है। पणजी मुख्यत: प्रशासित केंद्र है, और 1970 के दशक में इसका वाणिज्यिक महत्व भी बढ़ा तथा निकट ही एक औद्योगिक क्षेत्र का विकास हुआ।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार पणजी की जनसंख्या 58,785 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः