हिमालय के दर्रे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:26, 22 April 2012 by फ़ौज़िया ख़ान (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} हिमालय अन्यंत दुर्भत पर्वत श्रेणी है ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

हिमालय अन्यंत दुर्भत पर्वत श्रेणी है जिसके आर-पार जाने के लिए दर्रो से होकर मार्ग जाता है। हिमालय पर्वत स्थित प्रमुख दर्रे निम्नलिखित हैं।

काराकोरम दर्रा

यह जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में हिमालय के काराकोरम श्रेणियों के मध्य स्थित हैं। हिमालय पर्वत श्रेणी का यह सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित दर्रा जो 5,654 मीटर ऊंचा है। प्राचीन काल में इस दर्रे से होकर यारकंद को मार्ग जाता था। इस दर्रे से होकर चीन को एक सड़क बनायी गयी है। वर्तमान में यह दर्रा चीन द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।

रोहतांग दर्रा

रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश में पीर-पंजाल श्रेणियों में 4,631 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

बड़लाचा दर्रा

हिमालय प्रदेश में जास्कर श्रेणियों के मध्य स्थित यह दर्रा मण्डी से लेह जाने का मार्ग प्रदान करता है। यह दर्रा 4,512 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

बुर्जिला दर्रा

जम्मू कश्मीर में स्थित बुर्जिला दर्रा 3,750 मीटर ऊंचा है। इस दर्रे से होकर काशनगर और मध्य एशिया का मार्ग गुजरता है।

जोजिला दर्रा

जोजिला दर्रा जम्मू कश्मीर में जास्कर श्रेणी में स्थित है। यह 3,529 मीटर ऊंचा है। इस दर्रे से होकर श्रीनगर से लेह का मार्ग गुजरता है।

पीर पंजाल दर्रा

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर के दक्षिण पश्चिम में पीर पंजाल श्रेणियों के मध्य स्थित है। इसकी ऊंचाई 3,494 मीटर है। यह दर्रा कुलगांव से कोठी हेतु मार्ग उपलब्ध कराता है।

शिपकी ला दर्रा

शिपकी ला दर्रा हिमाचल प्रदेश में जास्कर श्रेणियों के मध्य स्थित है। इस दर्रे से होकर शिमला से तिब्बत का मार्ग उपलब्ध कराता हे।

नीति दर्रा

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में स्थित यह दर्रा 5,389 मीटर ऊंचा है। इस दर्रे से होकर मानसरोवर और कैलाश घाटी जाने का मुख्य मार्ग गुजरता है।

माना दर्रा

उत्तराखंड के कुमाऊँ श्रेणी में स्थित इस दर्रे से होकर मानसरोवर और कैलाश घाटी जाने का मुख्य मार्ग गुजरता है।

बनिहाल दर्रा

बनिहाल दर्रा जम्मू कश्मीर के पीर पंजाल श्रेणियों में स्थित है। इस दर्रे के ऊंचाई 2,832 मीटर है। यह दर्रा जम्मू से श्रीनगर का मार्ग उपलब्ध कराता है।

नाथुला दर्रा

नाथुला दर्रा सिक्किम में डोगेक्या श्रेणी में स्थित है। इस दर्रे से दार्जिलिंग और चुम्बी घाटी होकर तिब्बत जाने वाला गुजरता है। भारत-चीन युद्ध के समय यह दर्रा काफी चर्चित रहा था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः