पेंटागोनियन रेगिस्तान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:25, 22 July 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''पेंटागोनियन रेगिस्तान''' एक ठंडा और शुष्क रेगिस्ता...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

पेंटागोनियन रेगिस्तान एक ठंडा और शुष्क रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान विश्व का पाँचवाँ बड़ा रेगिस्तान होने के साथ ही अमेरिका का भी सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह मुख्य रूप से अर्जेन्टीना के साथ लगा हुआ है, जो 6,73,000 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में विस्तृत है। पेटागोनियन का कुछ भाग आंशिक रूप से चिली तक भी फैला हुआ है।[1]

  • दक्षिणी अर्जेन्टीना के पेंटागोनिया क्षेत्र के पश्चिम में इसकी सीमा एण्डीज पर्वतमाला से और पूर्वी सीमा अटलांटिक महासागर से लगी हुई है।
  • पेंटागोनियन रेगिस्तान अधिकांशत: ठंडा रेगिस्तान है। अर्धशुष्क प्रकृति वाला यह रेगिस्तान चूबुत तथा सांताक्रुज के दक्षिणी राज्य में स्थित एण्डीज पर्वत की वृष्टिछाया क्षेत्र तक फैला हुआ है।
  • यहाँ पूरे वर्ष का औसतन तापमान केवल 7 डिग्री सेल्सियस होता है। यहाँ पर वर्षा 100 से 260 मि.मी. होती है।
  • रेगिस्तान में तेज पछुवा पवनें चलती हैं। इन पवनों में उपस्थित धूल व रेत के कणों के कारण यहाँ पर बहुत कम वनस्पतियाँ ही पनप पाती हैं।
  • यहाँ के खनिजों में कोयला, प्राकृतिक गैस, तेल व लोहा प्रमुख हैं। अन्य खनिजों के रूप में यहाँ थोड़ी मात्रा में यूरेनियम, जस्तासीसा भी मिलते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. संसार के विशाल रेगिस्तान (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल.)। । अभिगमन तिथि: 22 जुलाई, 2012।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः