केसरपल्ली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:37, 11 February 2013 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "सिक्के" to "सिक़्क़े")
Jump to navigation Jump to search
  • केसरपल्ली आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा ज़िलांतर्गत आता है जो कि मद्रास-कलकत्ता ट्रंक रोड पर विजयवाड़ा से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।
  • यहाँ ताम्र-पाषाण, संस्कृति के साथ आबादी शुरू हुई जिसके बाद महाश्भ संस्कृति का आगमन हुआ।
  • इसका ऐतिहासिक काल दांतेदार चक्रित मृद्भाण्ड (रौलटेड वेयर) की उपलब्धि के साथ आरम्भ होता है जिससे रोम के प्रभाव का संकेत मिलता है।
  • यह मृद्भाण्ड अत्यंत मूल्यवान समझा गया, क्योंकि ऊपरी सतह से प्राप्त इसका एक ठीकरा लोहे के पिनों से बंधा था।
  • इस स्थल के उत्खनन में इक्ष्वाकुओं के समय के सीसे के सिक़्क़े तथा शीशे, पत्थर और मिट्टी के मनके मिले हैं।
  • ऐसा अनुमान है कि चौथी शताब्दी के मध्य यह स्थान निर्जन हो गया।
  • सम्भवतः यह मध्यकाल में पुनः आबाद हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः