गोल्डन चेरियट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:55, 25 January 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''गोल्डन चेरियट''' (अंग्रेज़ी: ''Golden Chariot'') भारत की शाही...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

गोल्डन चेरियट (अंग्रेज़ी: Golden Chariot) भारत की शाही रेलगाड़ियों में से एक है। यह अपने शाही सफर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है जो भारतीय राज्यों, जैसे- कर्नाटक और गोवा के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का सफ़र कराती है। रेल के 19 डिब्बे बैंगनी और स्वर्ण रंग से रंगे गये हैं। दक्षिण भारत की इस रेल में सफर करने के दौरान एक आम इंसान भी राजसी ठाट-बाट जैसा अनुभव कर सकता है। रेल में जिम से लेकर स्पा जैसी कई लग्जरी सुविधाएँ हैं। फाइव स्टार होटल की तरह सजी इस शाही रेल में हर साल हजारों पर्यटक सफर करते हैं।

यात्राक्रम

भारतीय रेलवे गोल्डन चेरियट का संचलान फिर से शुरू करने जा रही है। इस ट्रेन के जरिए जनवरी 2021 से यात्री सफर कर सकेंगे। 'कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम' (केएसटीडीसी) ने इस ट्रेन में कई बड़े बदलाव किए हैं। ट्रेन रिन्यूअल का काम किया गया है। इस ट्रेन के जरिए यात्री बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, चिकमंगलूर, आइहोल, मैसूर, हैलेबिड, पट्टडकल, हम्पी और गोवा जैसी जगहों की यात्रा कर सकते हैं।

सुविधाएँ

'इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन' ने ट्रेन के इंटीरियर को रिन्यू करने की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन कोविड-19 के चलते रिन्यूअल का काम प्रभावित हुआ था। कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम के अनुसार, इस ट्रेन का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है। यात्रियों को 6 रात और 7 दिनों के लिए पैकेज ऑफर किया जाएगा। ट्रेन को पैसेंजर के अभाव के कारण पिछले साल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।[1]

इस ट्रेन में कोविड के खिलाफ सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। ट्रेनों को निश्चित समय अंतराल के बाद सैनेटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही ट्रेन में कई वर्ल्ड क्लास सुविधाएं भी यात्रियों की दी जाएंगी। यात्रियों को आरामदायक सफर के लिए गद्दीदार फर्नीचर की सहुलियत मिलेगी। इसके साथ ही रूम को रिनोवेटे किया गया है जिसमें एक फाइव स्टार होटल के कमरे की तरह ही एहसास होगा। इसके साथ ही बेहतरीन बाथरूम भी यात्रियों को मिलेगा। यात्रियों को नई लिनन और कटलरी दी जाएगी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. Error on call to Template:cite web: Parameters url and title must be specified (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 02 जनवरी, 2020।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः