भूपेंद्र नाथ कृपाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:02, 20 August 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''भूपेंद्र नाथ कृपाल''' (अंग्रेज़ी: ''Bhupinder Nath Kirpal'', जन्म- ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

भूपेंद्र नाथ कृपाल (अंग्रेज़ी: Bhupinder Nath Kirpal, जन्म- 8 नवम्बर, 1937) भारत के 31वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश थे। उन्होंने 6 मई, 2002 से 7 नवंबर, 2002 को अपनी सेवानिवृत्ति तक मुख्य न्यायाधीश के पद सेवाएँ दीं।

  • भूपेंद्र नाथ कृपाल का जन्म अविभाजित भारत के लाहौर में हुआ था, लेकिन विभाजन के बाद वे दिल्ली आ गए।
  • उन्होंने अरुणा कृपाल विवाह किया। वह तीन संतानों के पिता हैं।
  • वह द मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली और सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं।
  • एक बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज दोनों का प्रतिनिधित्व किया।
  • सन 1962 में भूपेंद्र नाथ कृपाल ने एक वकील के रूप में अपना कानूनी कॅरियर शुरू किया।
  • वह नवंबर 1979 में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किये गये।
  • फिर दिसंबर 1993 में भूपेंद्र नाथ कृपाल को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • सितंबर 1995 में उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 6 मई, 2002 में वह भारत के मुख्य न्यायाधीश बने।
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्ति के बाद भूपेंद्र नाथ कृपाल को 21 फरवरी, 2003 को राष्ट्रीय वन आयोग का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः