मुनीश्वर चन्द्र डावर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:14, 15 July 2023 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''मुनीश्वर चन्द्र डावर''' (अंग्रेज़ी: ''Munishwar Chandra Davar'', जन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मुनीश्वर चन्द्र डावर (अंग्रेज़ी: Munishwar Chandra Davar, जन्म- 16 जनवरी, 1946, पंजाब) भारतीय चिकित्सक हैं। उनकी नि:स्वार्थ सेवाओं के लिये भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री, 2023 से सम्मानित किया है। पद्म श्री सम्मान से नवाजे गये मुनीश्वर चन्द्र डावर की कहानी वास्तव में ऐसे डॉक्टर की कहानी है, जो सच में धरती पर भगवान कहलाने के लायक हैं। सेना से रिटायर जबलपुर के डॉक्टर कैप्टन मुनीश्वर चन्द्र डावर इस उम्र में भी पीड़ित मानवता की सेवा में लगे हैं। वह इलाज के सिर्फ 20 रुपये लेते हैं। 02 रुपये फीस से शुरू हुआ उनका सफर महंगाई के इस दौर में भी सिर्फ 20 रुपये तक ही पहुंचा है।

जन्म

डॉ. मुनीश्वर चन्द्र डावर का जन्म 16 जनवरी सन 1946 को विभाजन से पूर्व पंजाब (पाकिस्तान]] में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया। सन 1967 में उन्होंने जबलपुर से एमबीबीएस का कोर्स पूरा किया। उन्होंने सन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना को भी अपनी सेवाएँ दीं। इसके बाद सन 1972 से डॉ. मुनीश्वर चन्द्र डावर जबलपुर के लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।


77 वर्षीय डॉक्टर डावर जबलपुर की एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐसी लकीर को खींच दिया है जिसे पार करना किसी और डॉक्टर के बस में नहीं होगा. डॉ एम सी डावर महंगाई के इस दौर में भी महज 20 रु लेकर लोगों का इलाज कर रहे हैं. डॉक्टर एमसी डावर सेना से रिटायर्ड हैं. उन्होंने जबलपुर से ही एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी. वो बताते हैं कि उन्होंने 1986 में 2 रु फीस लेना शुरू की थी जिसे बाद में 3 रु और फिर 1997 में 5 रु , उसके 15 साल बाद 2012 में 10 रु और अब महज 20रु फीस ले रहे हैं.


उम्र के इस पड़ाव में भी डॉक्टर साहब लोगों की सेवा करना नहीं भूले हैं. कभी क्लीनिक तो कभी घर पर ही मरीजों को देखने के लिए तैयार हो जाते हैं. जनसेवा के इसी भाव ने आज डॉ डावर को पूरे देश में ख्याति प्राप्त करवाई है. पद्मश्री सम्मान के बारे में डॉक्टर डावर का कहना है सम्मान मिलने से प्रोत्साहन मिलता है. जीवन में इस तरह के प्रोत्साहन नई ऊर्जा देते हैं.


डॉक्टर डाबर को पद्मश्री के लिए चुने जाने की खबर लगते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उन्हें बधाई दी. गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर डॉ डावर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा सरकार देश में चुन चुन कर ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित कर रही है जो समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं. डॉक्टर डावर भी उनमें से एक हैं जिन्होंने महज ₹2 से इलाज करने की शुरुआत की थी. उनका जीवन चिकित्सा के लिए समर्पित रहा है. इसलिए आज उन्हें पद्मश्री का सम्मान मिल रहा है. यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है.


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः