चेन्नई पर्यटन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:17, 10 January 2011 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "{{लेख प्रगति" to "{{प्रचार}} {{लेख प्रगति")
Jump to navigation Jump to search
चेन्नई चेन्नई पर्यटन चेन्नई ज़िला

भारत का शहर चेन्नई एक दर्शनीय स्थल है। चेन्नई ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा स्थापित प्रथम बंदोबस्त का शहर था। भारत के चारों मैट्रो शहरों में से एक यह शहर सबसे छोटा ज़रूर है लेकिन पर्यटन के लिहाज से किसी से कम नहीं है। चेन्नई में अनेक ऐसे दर्शनीय स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अनेक मंदिर, क़िले, चर्च, पार्क, बीच, मस्जिद इस शहर की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं।

पार्थसारथी मंदिर

  • पार्थसारथी मंदिर का निर्माण 8 वीं शताब्दी में दक्षिण के पल्लव राजाओं ने करवाया था।
  • मंदिर को विजयनगर के राजाओं ने 16वीं शताब्दी में पुनर्निर्मित किया।

कपालेश्वर मंदिर

  • कपालेश्वर मंदिर की रचना 13वीं शताब्दी में हुई थी।
  • यह द्रविडों की वास्तुकारी का जीता जागता उदाहरण है।

संथोम कैथोड्रल

  • संथोम कैथोड्रल एक महत्त्वपूर्ण तीर्थ स्थल है।
  • किवदंती के अनुसार सेन्ट थॉमस फिलिस्तीन से भारत 52 ई. में आए थे और 26 वर्ष बाद उनकी मृत्यु हो गई।

सेन्ट जॉर्ज क़िला

  • सेन्ट जॉर्ज क़िला ब्रिटिश साम्राज्य के प्रारंभिक दिनों की निशानी है।
  • सेन्ट जॉर्ज का क़िला अंग्रज़ों द्वारा स्थापित प्रथम इमारत है।

मरीना बीच

  • मरीना बीच चेन्नई में स्थित है।
  • सेन्ट जॉर्ज क़िले से यह बीच महाबलीपुरम तक फैला हुआ है।

राष्ट्रीय कला दीर्घा

  • राष्ट्रीय कला दीर्घा का निर्माण 1906 में भारतीय-अरबी शैली में हुआ था।
  • इस कला दीर्घा को पहले विक्टोरिया मेमोरियल हॉल कहा जाता था।

अमीर महल

  • अमीर महल अरकोट के शाही वंश से संबंधित है।
  • यह महल 1789 में निर्मित है।

अरिनगर अन्ना चिड़ियाघर

  • अन्ना चिड़ियाघर 1265 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • अन्ना चिड़ियाघर दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है।

मगरमच्छ बैंक

  • मगरमच्छ बैंक को 1976 में स्थापित किया गया था।
  • मगरमच्छ बैंक चेन्नई से 42 किलोमीटर दूर ममलापुरम में स्थित है।

सर्प बगीचा

  • सर्प बगीचा सरदार वल्लभ भाई पटेल रोड पर स्थित है।
  • इस बगीचे में भारत के लगभग 40 सापों की प्रजातियाँ हैं।

वल्लुवर कोट्टम

  • वल्लुवर कोट्टम कवि संत तिरूवल्लुवर की स्मृति में एक प्रेक्षागृह है।
  • यह कहा जाता है कि वे 2000 साल पहले यहाँ रहते थे।

गुइंडी राष्ट्रीय बगीचा

  • गुइंडी राष्ट्रीय बगीचा शहर की सीमाओं पर फैला हुआ है।
  • यह देश का प्रथम वन्य जीव अभ्यारण्य है।

अन्नानगर टावर

  • यह चेन्नई का सबसे विशाल और ऊँचा टवर है।
  • इस टावर पर चढने के लिए चक्रीय सीढियाँ बनी हुई हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः