गोवा का भूगोल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:57, 3 October 2011 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - " सदी " to " सदी ")
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
भू-आकृति

105 किलोमीटर समुद्री तट वाले गोवा में रेतीले तट, मुहाने व अंतरीप हैं। इसके भीतरी हिस्से में निचले पठार और लगभग 1,220 मीटर ऊँचे पश्चिमी घाटों (सह्यद्रि) का एक हिस्सा है। गोवा की दो प्रमुख नदियाँ, मांडोवी व जुआरी, के मुहाने में गोवा का द्वीप (इल्हास) स्थित है। इस त्रिकोणीय द्वीप का शीर्ष अंतरीप एक चट्टानी मुहाना है, जिस पर दो लंगरगाह हैं। यहाँ पर तीन शहर मर्मगाव या मार्मुगाव (वास्को द गामा सहित) मडगाँव और पणजी (नवगोवा) हैं। पुराने गोवा शहर का ज़्यादातर हिस्सा अब ध्वस्त हो चुका है, लेकिन गोवा के शेष भारत में विलय के बाद से ही इसकी अच्छी देखरेख की जाती रही है। पुराने गोवा का ही एक उपनगर पणजी भी मांडोवी के बाएँ तट पर स्थित है। यह एक सुनियोजित शहर है, जो भव्य चर्चों, मुख्य पादरी के महल, सचिवालय, बाज़ार और कोंकण रेलमार्ग पर स्थित रेलवे स्टेशन से लगे एक विशाल बस अड्डे से युक्त है। पुराने गोवा में बाम जीसस का विशाल गिरजाघर (16वीं सदी में निर्मित) और एक विश्व स्मारक स्थित है, जिसमें सेन्ट फ़्राँसिस ज़ेवियर के अवशेष सुरक्षित रखे गए हैं। यहाँ पर 16वीं शताब्दी में स्थापित धर्मपीठ भी है।

जलवायु

गोवा की जलवायु एकरूप है और यहाँ पर जून से सितम्बर के बीच दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से वर्षा होती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः