4 जनवरी
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 4 जनवरी वर्ष का चौथा दिन है। साल में अभी और 361 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 362 दिन)
4 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1998 - बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।
- 1999 - मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान 'मार्स पौसर लैंडर प्रोब' का प्रस्थान।
- 2002 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।
- 2004 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
- 2006 - दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।
- 2008-
- गुजरात में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
- अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।
- 2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
- 2010- भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
4 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1809 - लुई ब्रेल - नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1924 - सेबास्तियन कप्पेन, धार्मिक विचारक
- 1925 - गोपाल दास नीरज- कवि
- 1931 - निरुपा रॉय अभिनेत्री
- 1965 - आदित्य पंचोली अभिनेता
- 1988 - नाबिला जमशेद, भारतीय लेखक
- 1925 - प्रदीप कुमार, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता
4 जनवरी को हुए निधन
- 1994 - राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार
- 1905 - अयोध्याप्रसाद खत्री- खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि
4 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह।
- लुई ब्रेल दिवस
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख