पलरुवी जलप्रपात

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:30, 1 December 2012 by अंशुल सुधाकर (talk | contribs) (''''पलरुवी जलप्रपात''' केरल राज्य के कोल्लम ज़िला से ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

पलरुवी जलप्रपात केरल राज्य के कोल्लम ज़िला से 70 किलोमीटर दूर, कोल्लम-शेन्नकोट्टाह मार्ग पर स्थित है।

  • पलरुवी जिसका शाब्दिक अर्थ है दूध की धारा, केरल का सबसे खूबसूरत जलप्रपात है।
  • यह 300 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यह संपूर्ण दक्षिण भारत के पर्यटकों का बहुत ही पसंदीदा स्थल है।
  • घने ऊष्णकटिबंधीय जंगलों से होकर पलरुवी की यात्रा एक अविस्मरणीय अनुभव होती है। यह बहुत ही सुन्दर पिकनिक स्थल है।
  • दुग्ध-फेनिल जलप्रपात का हहराता शोर अपनी पृष्ठभूमि में धुन्ध में लिपटी नीली पहाड़ियों और हरी-भरी वादियों की नीरवता को भंग करने वाली एकमात्र आवाज होती है।
कैसे पहुँचे

निकटतम रेलवे स्टेशन : कोल्लम लगभग 75 किमी। निकटतम हवाई अड्डा : तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोल्लम शहर से 72 किमी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः