गुझिया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:16, 30 March 2013 by गोविन्द राम (talk | contribs) (''''गुझिया''' अथवा 'गुजिया' या 'गुंजिया' एक प्रकार का पकवा...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

गुझिया अथवा 'गुजिया' या 'गुंजिया' एक प्रकार का पकवान है जो मैदा और खोए से मिलकर बनाया जाता है। इसे छत्तीसगढ़ राज्य में कुसली , महाराष्ट्र में करंजी, बिहार में पिड़की, आंध्र प्रदेश में कज्जिकयालु कहते हैं। उत्तर भारत में होली तथा दक्षिण भारत में दीपावली के अवसर पर घर में गुझिया बनाने की परंपरा है।

बनाने की विधि

गुझिया मुख्य रूप से दो तरह से बनाई जातीं है, एक- मावा भरी गुझिया, दूसरी रवा भरी गुझिया। मावा इलायची भरी गुझिया के ऊपर चीनी की एक परत चढ़ाकर वर्क लगाकर इसको एक नया रूप भी देते हैं। मावा के साथ कभी कभी हरा चना, मेवा या दूसरे खाद्य पदार्थ मिलाकर, जैसे अंजीर या खजूर की गुझिया भी बनाई जाती हैं।

==आवश्यक सामग्री

गुझिया में भरने के लिए (कसार)
  1. मावा - 400 ग्राम
  2. सूजी - 100 ग्राम
  3. घी - 2 चम्मच
  4. चीनी - 400 ग्राम
  5. काजू - 100 ग्राम (एक काजू को 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  6. किशमिश - 50 ग्राम (डंठल हों तो, तोड़ दीजिये)
  7. छोटी इलाइची - 7-8 (छील कर कूट लीजिये)
  8. नारियल - 100 ग्राम (1 कप कद्दूकस किया हुआ)[1]
गुझिया का आटा तैयार करने के लिये
  • मैदा - 500 ग्राम
  • दूध या दही - 50 ग्राम
  • घी - 125 ग्राम (2/3 कप )
  • घी - गुझिया तलने के लिये

कसार

भारी तले की कढ़ाई में मावा को हल्का भूरा होने तक भूनिये और एक बर्तन में निकाल लीजिये। कढ़ाई में घी डाल कर, सूजी डालिये, हल्का भूरा भून कर, एक प्लेट में निकाल लीजिये। चीनी को पीस लीजिये। सूखे मेवे कटे हुये तैयार हैं। मावा, सूजी, चीनी और मेवों को अच्छी तरह मिला लीजिये। गुझियों में भरने के लिये कसार तैयार है।[1]

विधि

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये। घी पिघला कर आटे में डाल कर, अच्छी तरह मिलाइये। अब दूध डालकर आटे में मिलाइये, पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथ लीजिये। आटे को आधा घंटे के लिये गीले कपड़े से ढककर रख दीजिये। आटे को खोलिये और मसल मसल कर मुलायम कीजिये। आटे से छोटी छोटी लोई तोड़ कर बना लीजिये (इतने आटे से 50- 55 लोइयां बन जायेगी)। लोइयों को गीले कपड़े से ढककर रखिये, एक लोई निकालिये 4 इंच के व्यास में पूरी बेलिये, बेली हुई पूरी थाली में रखते जाइये। जब 10 - 12 पूरियां थाली में हो जायं, अब इन्हें भर कर गुझिया तैयार कर लीजिये।[1]

गुझिया भरने के तरीक़े
  • पूरी को हाथ पर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, मोड़ कर बन्द करना, और गुझिया कतरनी से काटना.
  • पूरी को हाथ पर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, मोड़ कर, बन्द करना, और गोंठना.
  • पूरी को, गुझिया के सांचे के ऊपर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, किनारों से पानी लगाकर, बन्द करना, दबाना.

आप तीनों तरीके से गुझिया बना सकते हैं, लेकिन तीसरा तरीका ज्यादा आसान है, इसमें समय भी कम लगता है, साथ ही सारी गुझियां एक बराबर होती हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 गुझिया (हिंदी) निशामधुलिका। अभिगमन तिथि: 30 मार्च, 2013।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः