विजय दशमी अथवा 'दशहरा' भारत का राष्ट्रीय त्योहार है। यह आश्विनशुक्लदशमी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम ने सीता का हरण करने वाले रावण का वध किया था। विजय दशमी के अवसर पर पूरे भारत में जगह–जगह आयोजित रामलीला में रावण दहन का प्रदर्शन होता है। इस दिन नीलकंठ का दर्शन बहुत शुभ माना जाता है। विजय दशमी सभी जातियों के लोगों के लिए महत्त्वपूर्ण दिन है, किंतु राजाओं, सामंतों एवं क्षत्रियों के लिए यह विशेष रूप से शुभ दिन है। ... और पढ़ें