धामोनी उर्स

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:10, 16 November 2014 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - " करीब" to " क़रीब")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

धामोनी उर्स का आयोजन मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में स्थित 'धामोनी' नामक स्थान पर मुस्लिम 'संत मस्तान शाह वली' की मजार पर किया जाता है। यह प्रसिद्ध उर्स अप्रैल-मई के महीने में आयोजित होता है।

  • 'धामोनी' सागर ज़िले के उत्तर में झांसी मार्ग पर क़रीब 50 कि.मी. की दूरी पर स्थित है, जो अब उजाड़ हो चुका है। लेकिन इसका ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्व है।
  • यहाँ का एक अन्य उल्लेखनीय स्थान मुस्लिम संतों की दो मजारें हैं। इनमें से एक बालजीत शाह की मजार है, जिन्हें मुग़ल काल के प्रसिद्ध इतिहासकार अबुल फ़ज़ल का गुरु समझा जाता है।
  • दूसरी मजार 'मस्‍तान शाह वली' की मानी जाती है। उनके बारे में कहा जाता है कि गांव में पानी नहीं मिलने के कारण उन्होंने धामोनी को बददुआ दी थी।
  • संतों की मजारों के बारे में कई कथाएं प्रचलित हैं। यहाँ वर्ष में एक बार गर्मियों के मौसम में 'उर्स' का आयोजन किया जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः