अल्तमस कबीर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:52, 2 June 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - "सेवानिवृत " to "सेवानिवृत्त ")
Jump to navigation Jump to search
अल्तमस कबीर
पूरा नाम अल्तमस कबीर
जन्म 19 जुलाई, 1948
जन्म भूमि कोलकाता, पश्चिम बंगाल
मृत्यु 19 फ़रवरी, 2017
अभिभावक पिता- जहांगीर कबीर
पति/पत्नी मीना कबीर
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र न्यायपालिका
प्रसिद्धि भारत के 39वें मुख्य न्यायाधीश
नागरिकता नागरिकता
संबंधित लेख उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, भारत के मुख्य न्यायाधीश
कार्यकाल मुख्य न्यायाधीश, भारत - 29 सितम्बर, 2012 से 18 जुलाई, 2013 तक।
अद्यतन‎

अल्तमस कबीर (अंग्रेज़ी: Altamas Kabir, जन्म- 19 जुलाई, 1948, कोलकाता; मृत्यु- 19 फ़रवरी, 2017) भारत के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश थे। वे देश के 39वें मुख्य न्यायाधीश थे, जिनका कार्यकाल 29 सितम्बर, 2012 से 18 जुलाई, 2013 तक रहा।

  • अल्तमस कबीर का जन्म 19 जुलाई सन 1948 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में एक प्रतिष्ठित मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके परिवार का फ़रीदपुर से ताल्लुक है, जो अब बांग्लादेश में है। उनके पिता जहांगीर कबीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
  • वर्ष 1973 से उन्होंने एक वकील के रूप में अपना कार्य शुरू किया।
  • ज़िला अदालतों और कोलकाता उच्च न्यायालय में दीवानी व आपराधिक दोनों ही तरह के मामले अल्तमस कबीर ने देखे। उन्हें 6 अगस्त, 1990 में कोलकाता उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इस पद पर वे 28 फ़रवरी, 2004 तक रहे।
  • 1 मार्च, 2005 में अल्तमस कबीर झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने। इस पद पर वे 8 सितम्बर, 2005 तक रहे।
  • अल्तमस कबीर को सितंबर, 2005 में उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश बनाया गया। सात वर्ष बाद उन्हें 29 सितंबर, 2012 को भारत का 39वाँ मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वे 19 जुलाई, 2013 में सेवानिवृत्त होने से पहले 292 दिनों तक इस पद पर रहे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः