शिरुई पर्वत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:46, 24 September 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|शिरुई पर्वत शिरुई पर्वत (अंग्रेज़ी: Shirui Hills) भारतीय राज्य मणिपुर में स्थित है। मणिपुर की शिरीण्काशोंग पर्वत श्रृंखला शिरुई पर्वतों का घर है। यह दुर्लभ शिरुई कुमुदिनी जो कि मणिपुर का राजकीय फूल है, के लिए जाना जाता है। यह गुलाबी सफेद रंग का फूल केवल शिरुई पर्वतमाला में ही पाया जाता है।

  • शिरुई कुमुदिनी हर साल मई के मध्य से कुछ महीनों तक पूरा खिला हुआ देखा जा सकता है। इस दुर्लभ फूल को रॉयल हॉर्टिकल्चरल सोसायटी द्वारा लंदन में आयोजित फूलों के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है।[1]
  • शिरुई कुमुदिनी के अलावा पर्यटक दुर्लभ ऑर्किडए रोडोडेनड्रोन जैसे होरामवन, शिरुंगवन, खोंगवन, सिरावन, फानवन, टिपखावन और अन्य प्राकृतिक औषधियों की 1000 से अधिक प्रकार का आनन्द यहाँ उठा सकते है।
  • शिरुई पर्वतमाला पक्षियों की कई लुप्तप्राय प्रजातियों का भी घर है, जिनमें मणिपुर का राज्य पक्षी नोनग्यीं या श्रीमती ह्यूम के बारण्पैक तीतर भी शामिल है।
  • इस पर्वत की सुरम्य सुंदरता एक शानदार दृश्य प्रदान करती है और इसकी समृद्ध जैव विविधता इसे मणिपुर के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक बनाती है। प्रकृति की गोद में बसा ये एक आदर्श स्थान है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. शिरुई पर्वत (हिंदी) incredibleindia.org। अभिगमन तिथि: 24 सितम्बर, 2021।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः