आरलम वन्यजीव अभयारण्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:02, 24 November 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''आरलम वन्यजीव अभयारण्य''' (अंग्रेज़ी: ''Aralam Wildlife Sanctuary'') ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

आरलम वन्यजीव अभयारण्य (अंग्रेज़ी: Aralam Wildlife Sanctuary) भारत के केरल राज्य में पश्चिमी घाट की पश्चिम ढलानों में स्थित वन्य अभयारण्य है। यह कन्नूर ज़िले और पालक्काड़ ज़िले में 55 वर्ग कि.मी. पर विस्तारित है।

प्राकृतिक सौंदर्य

पश्चिमी घाट के बड़े क्षेत्रफल में फैला आरलम वन्यजीव अभयारण्य केरल के बेहतरीन वन्यजीव अभयारण्य में से है। इसमें अनेक प्रजातियों के विशिष्ट जीव-जंतु और वनस्पति पाए जाते हैं। यह कण्णूर जिले का एक सबसे खूबसूरत स्थल है। संपूर्ण इलाका ट्रॉपिकल और अर्ध-सदाबहार वनों से ढका है और बेहद आकर्षक नजारा प्रस्तुत करता है।[1]

वन्यजीव

पर्यटक यहां हाथियों के झुंड, गौर, साम्भर, स्पॉटेड डीयर (चीतल), बार्किंग डीयर, नीलगिरि लंगूर, हनुमान लंगूर और मलबार जायंट स्क्विरल (मलबार विशाल गिलहरी) को देख सकते हैं। यह स्थान अनेक तितलियों की प्रजातियों के लिए भी प्रसिद्ध है। इनमें से ज्यादार पश्चिमी घाट की स्थानीय विशिष्ट प्रजातियां हैं। जंगल शांति से भरा है और ट्रेकिंग के अनेक विकल्प यहां उपलब्ध हैं।

सेंट्रल स्टेट फार्म

आरलम गांव में प्रसिद्ध सेंट्रल स्टेट फार्म है जो भारत सरकार द्वारा 1971 में स्थापित उपक्रम है। यह देश में हाइब्रिड नारियल के बीज उत्पादन का मुख्य केंद्र है। सैंक्चुअरी देखना तब तक अधूरा है जब तक कि इस इलाके की सबसे ऊंची चोटी काट्टी बेट्टा न देखें, जिसकी ऊंचाई 1145 मी. है।

अवस्थिति

  • अक्षांश: 11.93857
  • देशांतर: 75.845375

कैसे पहुँचें

  • यहां पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन तलश्शेरी, लगभग 55 कि.मी. की दूरी पर हैं।
  • नजदीकी एयरपोर्ट कालिकट (कोष़िक्कोड) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, तलश्शेरी शहर से लगभग 96 कि.मी. दूर है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. आरलम वन्यजीव अभयारण्य (हिंदी) keralatourism.org। अभिगमन तिथि: 24 नवंबर, 2021।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः