माधवन कृष्णन नायर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:01, 6 January 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('thumb|250px|माधवन कृष्णन नायर '''माधवन कृ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|माधवन कृष्णन नायर माधवन कृष्णन नायर (अंग्रेज़ी: Madhavan Krishnan Nair, जन्म- 1939; मृत्यु- 28 अक्टूबर, 2021) प्रख्यात ऑन्कोलॉजिस्ट और क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के संस्थापक निदेशक थे। उन्होंने भारत की राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण योजना तैयार करने वाले विशेषज्ञ समूह के सदस्य के रूप में कार्य किया। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कैंसर पर विशेषज्ञ सलाहकार पैनल में भी काम किया था। भारत सरकार ने माधवन कृष्णन नायर को 2001 में चिकित्सा के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया था।

  • डॉ. माधवन कृष्णन नायर का 28 अक्टूबर, 2021 को निधन हुआ। वह 81 वर्ष के और बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त थे।
  • माधवन कृष्णन नायर को कैंसर के उपचार, विशेष रूप से सामुदायिक और बाल चिकित्सा कैंसर विज्ञान के क्षेत्र में उनकी विभिन्न पथ-प्रदर्शक पहलों और कैंसर के महंगे उपचार को गरीब लोगों के लिए किफायती बनाने के प्रयासों के लिए जाना जाता है।
  • उन्होंने 1980 के दशक में आरसीसी में बाल चिकित्सा शाखा खोलने में अहम भूमिका निभाई और बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए वहां एक सामुदायिक और निवारक कैंसर विज्ञान विभाग की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • उन्होंने राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण योजना और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कैंसर संबंधी विशेषज्ञ सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।
  • वह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के रहने वाले थे।
  • माधवन कृष्णन नायर ने 1960 के दशक में सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री ली और लंदन में रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट से ‘क्लिनिकल कैंसर विज्ञान’ में ‘फेलो ऑफ रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट’ (एफआरसीआर) बने।
  • पद्म श्री के अलावा डॉ. माधवन कृष्णन नायर को 'पशुपति नाथ वाही कैंसर पुरस्कार', 'भीष्माचार्य पुरस्कार' आदि सहित कई अन्य पुरस्कारों से नवाजा गया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः