शरद कुमार दीक्षित

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:19, 15 January 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
शरद कुमार दीक्षित
पूरा नाम शरद कुमार दीक्षित
जन्म 13 दिसम्बर, 1930
जन्म भूमि पंढरपुर, ज़िला वर्धा, महाराष्ट्र
मृत्यु 14 नवम्बर, 2011
मृत्यु स्थान ब्रुकलिन
कर्म-क्षेत्र चिकित्सा
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री, 2001
प्रसिद्धि प्लास्टिक सर्जन
अन्य जानकारी सन 1959 में शरद कुमार दीक्षित अमेरिका चले गए और नेत्र विज्ञान में उच्च प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शरद कुमार दीक्षित (अंग्रेज़ी: Sharad Kumar Dixit, जन्म- 13 दिसम्बर, 1930; मृत्यु- 14 नवम्बर, 2011) भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन और द इंडिया प्रोजेक्ट के संस्थापक थे। आपने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्लास्टिक सर्जरी के मुफ्त इलाज के लिए एक सामाजिक पहल की थी। उन्हें कई बार 'नोबेल शांति पुरस्कार' के लिए कई नामांकित किया गया। शरद कुमार दीक्षित को 2001 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।


  • शरद कुमार दीक्षित का जन्म पश्चिम भारतीय राज्य महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पंढरपुर में 13 दिसंबर, सन 1930 को हुआ था।
  • उनके पिता एक पोस्ट मास्टर थे, जिनके छ: बच्चों में से शरद कुमार दीक्षित एक थे।
  • शरद कुमार दीक्षित की प्रारंभिक पसंद विज्ञान का अध्ययन करना था, जिसके लिए उन्होंने हैदराबाद के निज़ाम कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन नागपुर में चिकित्सा में अध्ययन करने के लिए पाठ्यक्रम को बंद कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए भारतीय सेना में सेवा की।
  • सन 1959 में शरद कुमार दीक्षित अमेरिका चले गए और नेत्र विज्ञान में उच्च प्रशिक्षण प्राप्त किया।
  • मन में एक और बदलाव के कारण उन्होंने मास्टर डिग्री (एमडी) हासिल करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का अध्ययन किया और फेयरबैंक्स अस्पताल, अलास्का, माउंट सिनाई अस्पताल और न्यूयॉर्क मेथोडिस्ट अस्पताल में काम किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः