फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(Redirected from Filmfare Awards)
Jump to navigation Jump to search

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार (अंग्रेज़ी: Filmfare Awards) 'टाइम्स ऑफ इण्डिया ग्रुप' द्वारा वर्ष में प्रदर्शित भारतीय फिल्मों की प्रत्येक विद्या में उत्कृष्टता हेतु प्रदान किया जाता है।

  • इस पुरस्कार वितरण का समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है।
  • इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत -- दोनों के आधार पर दिये जाते हैं।
  • इसकी शुरुआत फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका में लोकप्रिय अभिनेता एवं अभिनेत्रियों पर कराये गये पाठकों के मतदान द्वारा 1953 में हुई थी, जब लगभग 20,000 पाठकों ने इसमें हिस्सा लिया था।
  • 21 मार्च 1954 को होने वाले पहले पुरस्कार समारोह में सिर्फ पाँच पुरस्कार रखे गये थे जिसमें 'दो बीघा ज़मीन' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए बिमल राय (दो बीघा ज़मीन), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा), एवं इसी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए नौशाद को पुरस्कार दिए गये थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः