जुष्कपुर
जुष्कपुर श्रीनगर (कश्मीर) के उत्तर की ओर 'जुकुर' नामक एक बड़ा ग्राम है, जिसका अभिज्ञान प्राचीन जुष्कपुर से किया गया है।[1]
- कल्हण की राजतरंगिणी के अनुसार[2] जुष्कपुर को कुषाण सम्राट कनिष्क के उत्तराधिकारी 'जुष्क' या 'हुविष्क' ने बसाया था।
- जुष्क ने ही जुष्कपुर के विहार का भी निर्माण करवाया था।
- कुछ विद्वानों के मत में कनिष्क का उत्तराधिकारी 'वशिष्क' था, जिसका उल्लेख 'आरा' अभिलेख में 'वाभेष्क' के रूप में हुआ है।
- कनिष्क की तिथि हेमचन्द्र रायचौधरी के अनुसार 78 ई., जबकि स्मिथ के अनुसार 120 ई. है।
|
|
|
|
|