नहपान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(Redirected from नहपाण)
Jump to navigation Jump to search
  • नहपान 'क्षहरात वंश' का ख्यातिप्राप्त व बहुत ही योग्य शासक था। भूमक के बाद उसे ही क्षहरात वंश का शासक व गद्दी का वास्तविक उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया था। इसका शासनकाल सम्भवतः 119 से 224 ई. तक रहा। नहपान ने अपनी मुद्राओं पर 'राजा' की उपाधि धारण की थी।
  • नहपान का साम्राज्य उत्तर में अजमेर एवं राजपूताना तक विस्तृत था। इसके अन्तर्गत काठियावाड़, दक्षिणी गुजरात, पश्चिमी मालवा, उत्तरी कोंकण, नासिकपूना आदि सम्मिलित थे।
  • ऋषदत्त (उषादत्त) जो कि नहपान का दामाद था, नहपान के समय में उसके दक्षिणी प्रान्त गोवर्धन (नासिक) तथा मामल्ल (पूना) का वायसराय था।
  • नहपान के समय में स्वर्ण के कर्षापण का विनिमय दर 1:35 था।
  • इसके समय में भड़ौच बन्दरगाह द्वारा उज्जैन, प्रतिष्ठान से लाए गए व्यापारिक सामान को पश्चिमी देशों को भेजा जाता था।
  • सम्भवतः सातवाहन नरेश गौतमी शातकर्णी ने नहपान को परास्त कर उसकी हत्या कर दी थी, जिसका साक्ष्य 'जोगलथम्बी' में पाए गए सिक्कों से होता है।
  • कुछ लोग नहपान को ही शक संवत का प्रवर्तक मानते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः