तिरुचिराप्पल्ली: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{{tocright}} यह शहर, मध्य तमिलनाडु राज्य, दक्षिणी भारत मे...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
Line 14: Line 14:
{{प्रचार}}
{{प्रचार}}
{{लेख प्रगति
{{लेख प्रगति
|आधार=आधार1
|आधार=
|प्रारम्भिक=
|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1
|माध्यमिक=
|माध्यमिक=
|पूर्णता=
|पूर्णता=

Revision as of 12:22, 9 March 2011

यह शहर, मध्य तमिलनाडु राज्य, दक्षिणी भारत में स्थित है। इसे त्रिचिनोपोली भी कहा जाता था। यह चेन्नई (भूतपूर्व मद्रास) और तिरुवनंतपुरम (भूतपूर्व त्रिवेंद्रम) के बीच रेल एवं सड़क मार्ग के बीच कावेरी नदी के डेल्टा के शीर्ष पर स्थित है।

इतिहास

यह शहर सातवीं से सत्रहवीं शताब्दी के बीच पल्लव, चोल एवं विजयनगर वंशों की महत्त्वपूर्ण स्थानीय राजधानी था। इसका चट्टानी क़िला शहर पर छाया हुआ है और यह 17वीं से 19वीं शताब्दी तक मुस्लिम, मराठा, ब्रिटिश एवं फ़्रांसीसी टुकड़ियों के बीच कई कटु लड़ाईयों का स्थल रहा।

उद्योग और व्यापार

यह शहर अब एक औद्योगिक केंन्द्र है, जिसमें आधुनिक बिजली उपकरणों का बड़ा कारख़ाना, ताप बॉयलर एवं रेल के इंजन निर्माण की कार्यशालाओं के साथ-साथ सूती वस्त्र हथकरघा व सिगार बनाने का कुटीर उद्योग शामिल है। यहाँ कृत्रिम हीरों का भी निर्माण होता है।

कृषि और खनिज

शहर के पास की कावेरी नदी घाटी राज्य का श्रेष्ठ धान उत्पादक क्षेत्र है और यहाँ गन्ना और पान के पत्ते का उत्पादन भी होता है।

शिक्षण संस्थान

शहर में 1982 में स्थित भारतीदसन विश्वविद्यालय है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार इस शहर की जनसंख्या 7,42,062 है और इस ज़िले की कुल जनसंख्या 23,88,831 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ