एन. बीरेन सिंह: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=blankimage.jpg |चित्र का नाम=ए...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
m (गोविन्द राम ने एन बीरेन सिंह पृष्ठ एन. बीरेन सिंह पर स्थानांतरित किया)
(No difference)

Revision as of 13:07, 19 March 2017

एन. बीरेन सिंह
पूरा नाम नॉन्गथोमबाम बीरेन सिंह
अन्य नाम एन बीरेन सिंह
जन्म 1 जनवरी, 1961
जन्म भूमि मणिपुर
नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद मणिपुर के मुख्यमंत्री
भाषा हिन्दी
जेल यात्रा एन बीरेन सिंह को एक कथित राष्ट्रविरोधी खबर के प्रकाशन के सिलसिले में जेल जाना पड़ा था।
अन्य जानकारी एन बीरेन सिंह राष्ट्रीय स्तर के पूर्व फुटबॉलर भी रह चुके हैं।
अद्यतन‎

एन बीरेन सिंह (अंग्रेज़ी: N. Biren Singh; जन्म- 1 जनवरी, 1961, मणिपुर) भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं। बीरेन सिंह राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर भी रह चुके हैं। बीरेन सिंह मंत्री के रूप में राज्‍य के कई विभागों का कार्यभार संभाल चुके हैं। बीरेन सिंह कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी रहे चुके हैं।

परिचय

एन बीरेन सिंह का जन्म 1 जनवरी, 1961 को मणिपुर में हुआ था। ये राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर भी रह चुके हैं। इनका पूरा नाम नॉन्गथोमबाम बीरेन सिंह है। अखबार चलाने के लिए उन्हें अपने पिता से विरासत में मिली दो एकड़ जमीन बेचनी पड़ी थी। बीएसएफ से इस्तीफा देने के बाद बीरेन सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और एक स्थानीय दैनिक के संपादक बन गये। संपादक रहते एक कथित राष्ट्रविरोधी खबर के प्रकाशन के सिलसिले में उनको जेल जाना पड़ा था। लेकिन शुरू से ही महत्वाकांक्षी रहे बीरेन इस पेशे में ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सके।[1]

राजनीतिक जीवन की शुरूआत

एन बीरेन सिंह अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत वर्ष 2002 में क्षेत्रीय पार्टी डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी से जुड़कर की। बीरेन को राज्य की हेनगांग विधानसभा सीट से विधायक चुना गया। वर्ष 2004 के चुनाव से पूर्व इस पार्टी का विलय कांग्रेस में हो गया था। बीरेन मंत्री के रूप में राज्‍य के कई विभागों का कार्यभार संभाल चुके हैं। बीरेन एक समय मणिपुर के निवर्तमान मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खास सहयोगी थे। अक्टूबर, 2016 में बीरेन ने असंतोष जाहिर करते हुए। इबोबी सिंह सरकार और कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बीरेन सिंह भाजपा में शामिल हो गए। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी बीरेन हीनगैंग सीट से चुनाव जीते हैं।

कांग्रेस से इस्तीफा

एन बीरेन सिंह ने इबोबी सिंह सरकार और कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अक्टूबर, 2016 में वो आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री पद

एन बीरेन सिंह ने 15 मार्च, 2017 को मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बन गई है। उन्होंने अपनी कैबिनेट में आठ मंत्रियों को जगह दी है। आठों ने भी बीरेन सिंह के साथ शपथ ली। बीरेन सिंह को सरकार बनाने का निमंत्रण ऐसे दिन दिया गया, जब एनडीए में शामिल नगा पीपुल्स फ्रंट के चार सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार गठन के लिए बीजेपी को अपना समर्थन देने की घोषणा की।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख