प्रयोग:माधवी 2: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
No edit summary
No edit summary
Line 34: Line 34:
|अद्यतन={{अद्यतन|16:39, 22 मार्च 2017 (IST)}}
|अद्यतन={{अद्यतन|16:39, 22 मार्च 2017 (IST)}}
}}
}}
'''विजय रूपाणी''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Vijay Rupani'', जन्म- [[2 अगस्त]], [[1956]], [[रंगून]], [[म्यांमार]]) भारतीय राजनेता हैं। यह [[7 अगस्त]] [[2016]] से [[गुजरात]] के [[मुख्यमंत्री]] बने हैं। [[भारतीय जनता पार्टी]] के साथ रुपाणी का एक लंबा कार्यकाल रहा है, वह चार बार लगातार प्रदेश बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं। विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम में पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हैं और गुजरात विधानसभा के सदस्य हैं।
'''विजय रूपाणी''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Vijay Rupani'', जन्म- [[2 अगस्त]], [[1956]], [[रंगून]], [[म्यांमार]]) भारतीय राजनेता हैं। यह [[7 अगस्त]] [[2016]] से [[गुजरात]] के [[मुख्यमंत्री]] बने हैं। [[भारतीय जनता पार्टी]] के साथ रुपाणी का एक लंबा कार्यकाल रहा है, वह चार बार लगातार प्रदेश बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं। विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम में पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हैं और गुजरात विधानसभा के सदस्य हैं।<ref>{{cite web |url=http://www.jagran.com/gujarat/ahmedabad-gujarat-will-be-tollfree-state-chief-minister-vijay-rupani-14481635.html |title=गुजरात टोल मुक्त राज्य होगा : मुख्यमंत्री विजय रुपाणी|accessmonthday=22 मार्च |accessyear=2017 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=www.jagran.com |language= हिंदी}}</ref>
==परिचय==
==परिचय==
विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को रंगून, [[बर्मा]] में मणिकलाल रूपाणी और मायाबेन के घर पर हुआ था। इसके बाद इनका [[परिवार]] बर्मा में राजनीतिक अस्थिरता के कारण वर्ष [[1960]] में [[गुजरात]] के [[राजकोट]] में आ गया था। बीए, एलएलबी की पढ़ाई की।
विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को रंगून, [[बर्मा]] में मणिकलाल रूपाणी और मायाबेन के घर पर हुआ था। इसके बाद इनका [[परिवार]] बर्मा में राजनीतिक अस्थिरता के कारण वर्ष [[1960]] में [[गुजरात]] के [[राजकोट]] में आ गया था। बीए, एलएलबी की पढ़ाई की।

Revision as of 10:32, 22 March 2017

माधवी 2
पूरा नाम विजय रूपाणी
जन्म 2 अगस्त, 1956
जन्म भूमि रंगून, म्यांमार
अभिभावक पिता- मणिकलाल रूपाणी, माता-मायाबेन
पति/पत्नी अंजली रुपाणी
संतान पुत्र- पूजित रुपाणी
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ, राजनेता
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री,
कार्य काल मुख्यमंत्री- 7 अगस्त, 2016 से अब तक
शिक्षा बीए, एलएलबी
संबंधित लेख भारतीय जनता पार्टी, नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, आनंदी बेन पटेल
अन्य जानकारी विजय रूपाणी गुजरात की राज्यसभा के सांसद 2006-2012 तक रहे हैं तथा राजकोट पश्चिम के विधानसभा सदस्य 2014 में चुने गये हैं।
अद्यतन‎

विजय रूपाणी (अंग्रेज़ी: Vijay Rupani, जन्म- 2 अगस्त, 1956, रंगून, म्यांमार) भारतीय राजनेता हैं। यह 7 अगस्त 2016 से गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं। भारतीय जनता पार्टी के साथ रुपाणी का एक लंबा कार्यकाल रहा है, वह चार बार लगातार प्रदेश बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं। विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम में पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हैं और गुजरात विधानसभा के सदस्य हैं।[1]

परिचय

विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को रंगून, बर्मा में मणिकलाल रूपाणी और मायाबेन के घर पर हुआ था। इसके बाद इनका परिवार बर्मा में राजनीतिक अस्थिरता के कारण वर्ष 1960 में गुजरात के राजकोट में आ गया था। बीए, एलएलबी की पढ़ाई की।

राजनीतिक सफर

विजय रूपाणी शुरुआत के समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र कार्यकर्ता के रूप में जुड़े। इसके बाद यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जन संघ में वर्ष 1971 में शामिल हो गए। रुपाणी 1980 में भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़ गए थे। मुख्यमंत्री बनने से पहले रुपाणी गुजरात भाजपा के अध्यक्ष थे, रुपाणी भाजपा के साथ काफी लंबे समय से चले आ रहे है और बेहद ही आक्रामक नेता माने जाते है। रुपाणी ने राजकोट से 1987 में बतौर कॉरपोरेटर अपने करियर की शुरुआत की और बाद में वह मेयर भी बने। आनंदी बेन सरकार में रुपाणी टांसपोर्ट, वाटर सप्लाई, रोजगार और श्रम विभागों में कैबिनेट मंत्री रह चुके है। जिसके बाद 2006 में रुपाणी गुजरात टुरिज्म के प्रेसिडेंट बने और इसी साल उन्हें पार्टी ने राज्यसभा भेजा गया, रुपाणी 2012 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। बाद में उन्हें 2013 में उन्हें गुजरात नगर वित्त बोर्ड का राष्ट्रपति भी बनाया गया और उन्हें 2015 में विधानसभा के चुनाव में भी जीत मिली।

वर्तमान मुख्यमंत्री 2016

विजय रूपाणी को 16 वें मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है, रविवार, 7 अगस्त, 2016 से विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री बनाए गए। गुजरात की राजधानी गाँधीनगर में आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में इन्होंने रविवार, 7 अगस्त, 2016, 12 बजकर 39 मिनट के शुभ मुहुर्त पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। इसी के साथ उन्होंने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। विजय रूपाणी को पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है। रुपाणी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैबिनेट में भारी फेरबदल से साथ कुल 25 मंत्री है। जिनमे से 8 पटेल समुदाय से तालुक रखते है।

कार्य

विजय रुपाणी ने कहा कि सरकार ने आरक्षण के कारण सरकारी स्कूल कॉलेज में प्रवेश नहीं पा सकने वाले छात्र छात्राओं को 50 फीसदी आर्थिक सहायता देगी। पाटीदारों के खिलाफ दर्ज 390 मुकदमें वापस लिए, युवकों को जेल मुक्त किया तथा आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण की घोषणा की। इस पर हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील की भी इन्होंने बात कही। वहीं दलित आंदोलन पर रुपाणी ने कहा कि ऊना की घटना पर उसी दिन आरोपियों पर कार्यवाही हुई, अब तक 23 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पीडितों को सरकार ने एक एक लाख की सहायता दी तथा सीआईडी क्राइम मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी राजनेता होने के साथ उम्दा किस्म के सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। पुत्र पूजित रुपाणी के आकस्मिक निधन के बाद एक बार विजय रुपाणी का राजनीति से मोह भंग हो गया लेकिन पूजित के नाम पर ट्रस्ट बनाकर उन्होंने गरीब बच्चों की सकूल व उच्च शिक्षा का पढ़ाई खर्च उठाना शुरू किया, अब तक ट्रस्ट की मदद से डॉक्टर इंजीनियर के 5 बैच निकल चुके हैं, रुपाणी कहते हैं यहीं उनकी जिंदगी की जमा पूंजी है। रुपाणी ने कहा है कि देश में गौरक्षकों से प्रेम है तथा उनका आदर करते हैं।

जेल यात्रा

विजय रुपाणी गुजरात के अकेले ऐसे बीजेपी मंत्री हैं जो अपातकाल के समय जेल जा चुके हैं। 1971 से संघ से जुड़े रहने वाले रुपाणी का नरेंद्र मोदी से परिचय तभी से है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. गुजरात टोल मुक्त राज्य होगा : मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (हिंदी) www.jagran.com। अभिगमन तिथि: 22 मार्च, 2017।

संबंधित लेख