अरविंद गणपत सावंत: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Arvind-Sawant.jpg |चित्र का नाम=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
No edit summary |
||
Line 33: | Line 33: | ||
|बाहरी कड़ियाँ= | |बाहरी कड़ियाँ= | ||
|अद्यतन= | |अद्यतन= | ||
}}'''अरविंद गणपत सावंत''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Arvind Ganpat Sawant'', जन्म- [[31 दिसंबर]], [[1951]], [[मुम्बई]], [[महाराष्ट्र]]) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह [[मुंबई]] से [[शिवसेना]] के नेता हैं। अरविंद सावंत [[भारत]] की 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं। [[नरेन्द्र मोदी]] सरकार के दूसरे कार्यकाल में वह कैबिनेट मंत्री बने हैं। 17वीं लोकसभा में उन्हें भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री बनाया गया है। अरविंद सावंत [[महाराष्ट्र]] के मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने एक पुस्तक भी प्रकाशित की है, जिसका नाम है- "बालकाडू", यह महाराष्ट्र विधान परिषद में उनके भाषणों का संकलन है। | }}'''अरविंद गणपत सावंत''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Arvind Ganpat Sawant'', जन्म- [[31 दिसंबर]], [[1951]], [[मुम्बई]], [[महाराष्ट्र]]) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह [[मुंबई]] से [[शिवसेना]] के नेता हैं। अरविंद सावंत [[भारत]] की 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं। [[नरेन्द्र मोदी]] सरकार के दूसरे कार्यकाल में वह कैबिनेट मंत्री बने हैं। [[17वीं लोकसभा]] में उन्हें भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री बनाया गया है। अरविंद सावंत [[महाराष्ट्र]] के मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने एक पुस्तक भी प्रकाशित की है, जिसका नाम है- "बालकाडू", यह महाराष्ट्र विधान परिषद में उनके भाषणों का संकलन है। | ||
==परिचय== | ==परिचय== | ||
अरविंद सावंत का जन्म 31 दिसंबर, 1951 को मुम्बई, महाराष्ट्र में गणपत पांडुरग और आशालता गणपत सावंत के घर हुआ था। उन्होंने बी.एससी की डिग्री मुंबई के भवन कॉलेज से प्राप्त की है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने एक इंजीनियर के रूप में राज्य के स्वामित्व वाली महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के साथ काम किया।<ref name="pp">{{cite web |url=https://www.clipper28.com/hi/country-to-industry-and-public/ |title=देश के “उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री|accessmonthday=1 अप्रॅल|accessyear=2020 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=clipper28.com |language=हिंदी}}</ref> | अरविंद सावंत का जन्म 31 दिसंबर, 1951 को मुम्बई, महाराष्ट्र में गणपत पांडुरग और आशालता गणपत सावंत के घर हुआ था। उन्होंने बी.एससी की डिग्री मुंबई के भवन कॉलेज से प्राप्त की है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने एक इंजीनियर के रूप में राज्य के स्वामित्व वाली महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के साथ काम किया।<ref name="pp">{{cite web |url=https://www.clipper28.com/hi/country-to-industry-and-public/ |title=देश के “उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री|accessmonthday=1 अप्रॅल|accessyear=2020 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=clipper28.com |language=हिंदी}}</ref> |
Latest revision as of 08:30, 1 April 2020
अरविंद गणपत सावंत
| |
पूरा नाम | अरविंद गणपत सावंत |
जन्म | 31 दिसंबर, 1951 |
जन्म भूमि | मुम्बई, महाराष्ट्र |
अभिभावक | पिता- गणपत पांडुरंग सावंत, माता- आशालता गणपत सांवत |
पति/पत्नी | अनुया अरविंद सांवत |
संतान | एक पुत्र, एक पुत्री |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री-30 मई, 2019-11 नवम्बर, 2019 |
शिक्षा | बी.एससी. |
विद्यालय | भवन कॉलेज, मुंबई |
अन्य जानकारी | सन 1995 में अरविंद सावंत ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली और शिवसेना में शामिल हो गए। 1996 में वह महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुने गए। |
अरविंद गणपत सावंत (अंग्रेज़ी: Arvind Ganpat Sawant, जन्म- 31 दिसंबर, 1951, मुम्बई, महाराष्ट्र) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह मुंबई से शिवसेना के नेता हैं। अरविंद सावंत भारत की 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं। नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वह कैबिनेट मंत्री बने हैं। 17वीं लोकसभा में उन्हें भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री बनाया गया है। अरविंद सावंत महाराष्ट्र के मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने एक पुस्तक भी प्रकाशित की है, जिसका नाम है- "बालकाडू", यह महाराष्ट्र विधान परिषद में उनके भाषणों का संकलन है।
परिचय
अरविंद सावंत का जन्म 31 दिसंबर, 1951 को मुम्बई, महाराष्ट्र में गणपत पांडुरग और आशालता गणपत सावंत के घर हुआ था। उन्होंने बी.एससी की डिग्री मुंबई के भवन कॉलेज से प्राप्त की है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने एक इंजीनियर के रूप में राज्य के स्वामित्व वाली महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के साथ काम किया।[1]
राजनीतिक शुरुआत
सन 1968 में अरविंद सावंत ने शिवसेना के साथ अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत की। इस समय के दौरान उन्होंने एक पोलिंग एजेंट के रूप में काम किया और पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न विरोध प्रदर्शनों में भी भाग लिया। वे स्टानिया लोकाडिकर समिति में भी शामिल हो गए, जिसका काम स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों की मांग करना था।
शिवसेना के साथ
1995 में अरविंद सावंत ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली और शिवसेना में शामिल हो गए। 1996 में वह महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुने गए। परिषद में उन्होंने झुग्गी विकास से संबंधित मुद्दों को उठाया। मराठी भाषा के लिए प्रमुखता की मांग की और मिल श्रमिकों के लिए आवास की मांग की। हालांकि वह दो बार परिषद के लिए निर्वाचित होने में कामयाब रहे, लेकिन वे अपने तीसरे प्रयास के दौरान चुनाव हार गए, क्योंकि पार्टी मुंबई नगर निगम में संख्या में कम थी। 2010 में उन्हें पार्टी का उपनेता और आधिकारिक प्रवक्ता बनाया गया।
कैबिनेट मंत्री
पार्टी के प्रवक्ता के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अरविंद सावंत ने समाचार चैनल की बहसों में पार्टी का बचाव उस समय किया, जब पार्टी की मुंबई में प्रवासियों पर अपनी नीति के लिए आलोचना की गई थी। शिवसेना ने उनकी निष्ठा को देखते हुए साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उनको मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी मिलिंद देवड़ा की तुलना में कमजोर उम्मीदवार माना जाता था, लेकिन अरविंद सावंत देवड़ा को हराने में कामयाब रहे। वहीं इस बार के चुनाव में उन्हे फिर से पार्टी ने मौका दिया और दोबारा जीत कर वे लोकसभा पहुंचे। इस बार एनडीए सरकार मे उन्हेंं भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री बनाया गया है।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 देश के “उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री (हिंदी) clipper28.com। अभिगमन तिथि: 1 अप्रॅल, 2020।
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|