शोभा करंदलाजे: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 1: | Line 1: | ||
{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ | {{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ | ||
|चित्र=Shobha- | |चित्र=Shobha-Karandlaje.jpg | ||
|चित्र का नाम=शोभा करंदलाजे | |चित्र का नाम=शोभा करंदलाजे | ||
|पूरा नाम=शोभा करंदलाजे | |पूरा नाम=शोभा करंदलाजे |
Latest revision as of 07:15, 15 July 2021
शोभा करंदलाजे
| |
पूरा नाम | शोभा करंदलाजे |
जन्म | 23 अक्टूबर, 1966 |
जन्म भूमि | पुत्तूर, दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक |
अभिभावक | पिता- मोनाप्पा गौड़ा माता- पोवक्का |
पति/पत्नी | अविवाहित |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | राज्य मंत्री, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय- 7 जुलाई, 2021 से ग्रामीण विकास और पंचायती राज, कर्नाटक सरकार- 26 मई, 2008 से 28 अगस्त, 2009 तक |
शिक्षा | परास्नातक |
विद्यालय | मंगलौर यूनिवर्सिटी |
अन्य जानकारी | शोभा करंदलाजे ने 1994 में शकुंतला शेट्टी के साथ अपना राजनीतिक कॅरियर शुरू किया था। |
अद्यतन | 12:44, 15 जुलाई 2021 (IST)
|
शोभा करंदलाजे (अंग्रेज़ी: Shobha Karandlaje, जन्म- 23 अक्टूबर, 1966, पुत्तूर, दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक) भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं। 7 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में विस्तार तथा फेरबदल के बाद उन्हें 'कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री' बनाया गया है। शोभा करंदलाजे से भले ही देश भर में लोग परिचित न हों, लेकिन कर्नाटक बीजेपी की वह दिग्गज नेता मानी जाती हैं। कई पदों पर रहने के बाद शोभा करंदलाजे को बीजेपी में 2004 में एमएलसी बनाया गया था। इसके बाद 2008 में उन्हें यशवंतपुर (बेंगलुरु) से विधायक चुना गया। कर्नाटक में बनी बीजेपी सरकार में उन्हें 'पंचायती राज मंत्री' बनाया गया था, जिसके बाद वह चर्चा में आ गईं।
परिचय
शोभा करंदलाजे का जन्म 23 अक्टूबर, 1966 को हुआ था। उनका जन्म दक्षिण कन्नड़ ज़िला, कर्नाटक के पुत्तूर में हुआ था। वह पोस्ट ग्रेजुएट हैं। शोभा करंदलाजे ने अपना राजनैतिक जीवन 1994 में शुरू किया था। वह बेहद कम उम्र से ही आरआरएस से जुड़ गई थीं। वह आरएसएस से हमेशा के लिए जुड़ गईं और शादी नहीं करने का फैसला किया। 54 साल की शोभा करंदलाजे ने शादी नहीं की है।
शोभा करंदलाजे कर्नाटक की सबसे प्रमुख भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजनेताओं में से एक हैं। उन्होंने 1994 में शकुंतला शेट्टी के साथ अपना राजनीतिक कॅरियर शुरू किया था। शोभा करंदलाजे ने उस समय प्रकाश में आईं, जब बीएसवाई ने उन्हें कर्नाटक राज्य में पहली भाजपा सरकार में मंत्री बना दिया। अब शोभा करंदलाजे को 'शोभाक्का' कहा जाता है। शोभा करंदलाजे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में मजबूत हिंदुत्व विचारों के लिए भी जानी जाती हैं। वह कुमारधारा नदी में दमकल का विरोध करती हैं।[1]
राजनीतिक घटनाक्रम
- कई पदों पर रहने के बाद शोभा करंदलाजे को बीजेपी में 2004 में एमएलसी बनाया गया था।
- इसके बाद 2008 में उन्हें यशवंतपुर (बेंगलुरु) से विधायक चुना गया।
- कर्नाटक में बनी बीजेपी सरकार में उन्हें 'पंचायती राज मंत्री' बनाया गया।
- एक साल बाद ही 2009 में पॉलिटिकल क्राइसिस के चलते इस्तीफा दे दिया, लेकिन 2010 में वह फिर से मंत्री बनीं और 2012 तक मंत्री रहीं।
- 2012 में फिर से उथल-पुथल हुई और बीजेपी से इस्तीफा देकर शोभा करंदलाजे कर्नाटक जनता पार्टी से जुड़ गईं। वह कर्नाटक जनता पार्टी की कार्यवाह प्रेसिडेंट बना दी गईं।[2]
- इसके बाद 2013 में वह फिर से चुनाव लड़ीं और विधायक बनीं।
- 2014 में कर्नाटक जनता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी में विलय हो गई।
- इस तरह शोभा करंदलाजे फिर से बीजेपी में आ गईं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ शोभा करंदलाजे जीवनी (हिंदी) hindi.oneindia.com। अभिगमन तिथि: 15 जुलाई, 2021।
- ↑ Shobha Karandlaje ने RSS के लिए नहीं की शादी (हिंदी) india.com। अभिगमन तिथि: 15 जुलाई, 2021।
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|