बेगुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:38, 23 June 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

बेगुर केरल के पर्यटन स्थलों में से एक है। यह उत्तरी केरल के वयनाड ज़िले के मानंतवाडी से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक दृष्टि से यह स्थान काफ़ी महत्त्वपूर्ण है। इतिहासकारों का मानना है कि केरल के इस भाग में संगठित मानव सभ्यता का अस्तित्व ईसा से 10 शताब्दी पूर्व से था।[1]

  • वयनाड ज़िला पश्चिमी घाट के पर्वतीय पठारों की सुरम्य ऊंचाइयों पर बसा है। बेगुर इसी अछूते भूभाग में स्थित है, जहाँ मानव बसाव बाद के दिनों में काफ़ी सीमित हो गया था।
  • बेगुर अनेक प्रकार के प्राणियों और वनस्पतियों से समृद्ध और प्रकृति प्रेमियों के लिए मनोनुकूल स्थान है।
  • केरल के इस स्थान तक पहुँचने के लिए यहाँ का नजदीकी रेलवे स्टेशन थलसेरी है, जो कन्नूर ज़िले में मानंतवाडी से 80 कि.मी. दूर स्थित है। निकटतम हवाई अड्डा कोझीकोड का 'कारीपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा' है, जो लगभग 106 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. बेगुर (हिन्दी) केरल पर्यटन। अभिगमन तिथि: 23 जून, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः