काशीनाथ नारायण दीक्षित

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:43, 25 October 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|काशीनाथ नारायण दीक्षित काशीनाथ नारायण दीक्षित (अंग्रेज़ी: Kashinath Narayan Dikshit, जन्म- 21 अक्टूबर, 1889; मृत्यु- 12 अगस्त, 1946) भारतीय पुरातत्व के विद्वान् थे। गुजरात में प्रागैतिहासिक युग सम्बंधी उत्खनन कार्य को प्रारम्भ कराने का श्रेय इन्हें दिया जाता है।

  • काशीनाथ नारायण दीक्षित का जन्म पंढरपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने भारतीय संग्रहालयों का अखिल भारतीय संघ स्थापित कराया था।
  • पुरातत्व विषय में विशेष योग्यता प्राप्त करने बाद काशीनाथ नारायण दीक्षित ने सर्वप्रथम मुंबई और लखनऊ के संग्रहालयों के ‘क्यूरेटर’ के रूप में कार्य किया।
  • सन 1920 में वह ‘आर्कियालाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया’ के अधीक्षक नियुक्त हो गये।
  • योग्यता के बल पर इनकी नियुक्ति 1937 में डायरेक्टर जनरल ऑफ आर्कियालाजी के पद पर हो गई।
  • काशीनाथ नारायण दीक्षित ने मोहन जोदड़ो पहाड़पुर के उत्खनन कार्य का निर्देशन किया।
  • गुजरात में प्रागैतिहासिक युग संबंधी उत्खनन को भी आपने आरम्भ कराया था।
  • पुरातत्त्व के तीनों अंगों- लिपि, अभिलेख तथा मुद्राशास्त्र के काशीनाथ नारायण दीक्षित विशेषज्ञ थे।
  • सन 1943 की अलीगढ़ इतिहास कांग्रेस के भी अध्यक्ष काशीनाथ नारायण दीक्षित रहे थे।
  • काशीनाथ नारायण दीक्षित का देहांत 12 अगस्त, 1946 में हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः