कार्रवाई और कार्यवाही

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:43, 7 February 2018 by गोविन्द राम (talk | contribs) ('''''कार्रवाई' और 'कार्यवाही'''' दोनों का अर्थ समान समझ ल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

'कार्रवाई' और 'कार्यवाही' दोनों का अर्थ समान समझ लिया जाता है, पर ऐसा है नहीं। ये दोनों ही शब्द अब कुछ विशेष प्रयोजनों के लिए रूढ़ हो चुके हैं। 'कार्रवाई' अंग्रेज़ी के 'एक्शन' और 'कार्यवाही' अंग्रेज़ी के 'प्रोसीडिंग' के अर्थ में प्रयोग किया जा रहा है। आपका कोई काम सरकारी कार्यालय में या कहीं और अटका पड़ा हो, तो आप सम्बंधित व्यक्ति से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा करते हैं, परंतु सभा-गोष्ठी में बैठे हों तो वहाँ की 'कार्यवाही' मूलत: फारसी की संज्ञा (कार्रवाई) है तथा 'कार्यवाही' संस्कृत की संज्ञा है, साथ ही विशेषण भी। हिंदी में इसका विशेषण रूप नहीं चलता, पर संज्ञा रूप में यह भी 'कार्रवाई' का ही अर्थ देता है।

'कार्रवाई' और 'कार्यवाही' में अंतर

संसद या विधानसभा के सदनों में जो कामकाज हुआ, उसे "कार्यवाही" कहते हैं और सरकार ने जो कदम उठाए, किसी मामले में जो 'एक्शन' लिया, उसे "कार्रवाई" कहते हैं।

  • अदालती कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश कर रहे एक युवक के ख़िलाफ़ अदालत ने पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
कुछ अन्य उदाहरण
  • दवाओं में मिलावट रोकने के लिए सरकार ने अफसरों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
  • पुलिस ने बदमाशों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने में ढिलाई बरती।
  • सरकार ने एलान किया कि टैक्स चोरों के ख़िलाफ़ कार्रवाई तेज़ की जाएगी।

ऊपर के तीनों उदाहरण "एक्शन" को बता रहे हैं। अब ये उदाहरण देखें:-

  • विपक्ष के शोर-शराबे के कारण विधानसभा की कार्यवाही दो घंटे ठप्प रही।
  • सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकारों से कहा है कि वे अदालती कार्यवाही की रिपोर्टिंग करते समय ध्यान रखें कि तथ्यों को सही तरह से पेश किया जाए।
  • जांच आयोग ने मामले की सुनवाई की अपनी कार्यवाही पूरी कर ली है।[1]


  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 'कार्रवाई' और 'कार्यवाही' में अंतर (हिंदी) Information2media। अभिगमन तिथि: 7 फ़रवरी, 2018।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः