तोरु दत्त

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:32, 2 June 2011 by लक्ष्मी (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} अंग्रेज़ी की अग्रणी तोरु दत्त (जन्म- [[4 मा...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

अंग्रेज़ी की अग्रणी तोरु दत्त (जन्म- 4 मार्च, 1856 बंगाल,मृत्यु- 5 जुलाई, 1877) अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभान्वित कवयित्री थी।

जीवन परिचय

तोरु दत्त का जन्म 4 मार्च 1856 को बंगाल में एक हिन्दू परिवार में हुआ था। तोरु दत्त जब केवल 6 वर्ष की थी, इनके परिवार ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया। कुछ का मत है कि तोरु के जन्म से पूर्व ही परिवार ईसाई बन चुका था। इनके पिता गोविंद चंद्र दत्त इन्हें संस्कृत और प्राचीन भारतीय संस्कृति की शिक्षा दिलाने ने बड़ी रुचि लेते थे।

यात्रा

1868 ई. में तोरु के परिवार ने यूरोप की यात्रा की। फ्रांस में उसे फ्रेंच भाषा सीखने का अवसर मिला। कैम्ब्रिज में अंग्रेज़ी का अध्ययन किया। विदेश में ही वह अंग्रेज़ी में कविताएँ लिखने लगी थीं। 1873 में परिवार कोलकाता वापस आ गया।

ख्याति

तोरु दत्त की ख्याति भारत की अंग्रेज़ी भाषा की श्रेष्ठ प्रतिभावान कवयित्री के रूप में है। इन्होंने साहित्य को अपने जीवन का मुख्य लक्ष्य बनाया। ये संस्कृत साहित्य के आधार पर सीता, सावित्री, लक्ष्मण, ध्रुव, प्रह्लाद आदि की कथाओं को अपनी प्रतिभा का पुट देकर अंग्रेजी काव्य में व्यक्त करने लगीं।

मृत्यु

21 वर्ष की अल्प आयु में 5 जुलाई, 1877 में तोरु का देहांत न हो जाता तो अवश्य ही वह पूर्व और पश्चिम की संस्कृति के बीच साहित्यिक-सेतु का काम करतीं।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः