एशिया महाद्वीप

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 23:30, 18 October 2012 by Smettems (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search

एशिया महाद्वीप का मानचित्र
Map Of Asia Continent|thumb|250px
एशियाई महाद्वीप या जम्बूद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर, और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते हैं। एशिया आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं।

एक लंबी पश्चिम में स्थित भू-सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक, और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक है। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है, और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं।

सबसे बड़ा महाद्वीप

एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। विश्व के कुल भूभाग का लगभग 3/10वां भाग या 30% एशिया में है, और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग 3/5वां भाग या 60%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग 10,000 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, ख़ाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

सम्बंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः