मार्को पोलो

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:54, 24 October 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''मार्को पोलो''' (जन्म- 15 सितम्बर, 1254, वेनिश; मृत्यु- [[29 जन...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मार्को पोलो (जन्म- 15 सितम्बर, 1254, वेनिश; मृत्यु- 29 जनवरी, 1324) एक इतालवी व्यापारी, खोजकर्ता, और राजदूत था। उसे एशिया पहुँचने वाला प्रथम यूरोपीय व्यक्ति माना जाता है। प्राचीन रेशम मार्ग की यात्रा करने वालों में से वह भी एक था।

जन्म तथा परिवार

मार्को पोलो का जन्म 15 सितम्बर, 1254 को वेनिस गणराज्य (इटली) में मध्य युग के अंत में हुआ था। उसके पिता का नाम निकोलस पोलो था। मार्को पोलो ने अपने पिता और अपने चाचा 'मातेयो' के साथ कई सामुद्रिक यात्राएँ की थीं। वह रेशम मार्ग की यात्रा करने वाले सर्वप्रथम यूरोपियनों में से एक था। उसने अपनी यात्रा 1271 में लाइआसुस बंदरगाह (आर्मेनिया) से प्रारंभ की थी।

यात्रा

मार्कोपोलो की यात्रा का प्रारंभ 1271 में सत्रह वर्ष की उम्र में हुआ। वेनिस से शुरू हुई अपनी यात्रा में वह कुस्तुन्तुनिया से वोल्गा तट, वहाँ से सीरिया, फ़ारस, कराकोरम, और फिर कराकोरम से उत्तर की ओर बुखारा से होते हुए मध्य एशिया में स्टेपी के मैदानों से गुज़रकर पीकिंग पहुँचा। इस पूरी यात्रा में मार्को पोलो को साढ़े तीन वर्ष का समय लगा। इस अवधि में मार्को पोलो ने मंगोल भाषा भी सीख ली थी। पीकिंग में उसकी नियुक्ति मंगोल साम्राज्य की सिविल सेवा में हुई। यहाँ मार्को पोलो ने पंद्रह वर्ष तक रहते हुए खाकान की निष्ठापूर्वक सेवा की और फिर वापस यूरोप लौट गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः