महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 26 श्लोक 18-31

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:25, 5 August 2015 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (1 अवतरण)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

षड्-विंश (26) अध्याय: शान्ति पर्व (राजधर्मानुशासन पर्व)

महाभारत: शान्ति पर्व: षड्-विंश अध्याय: श्लोक 18-31 का हिन्दी अनुवाद

’जो धन के लिये चेष्टा करता है, उसका निष्चेष्ट होकर बैठ रहना ही ठीक है, क्यों कि धन और उसके आश्रित धर्म में महान् दोष दिखायी देता है। ’मैं प्रत्यक्ष देख रहा हूँ और तुम भी देख सकते हो, जो लोग धनोपार्जन के प्रयत्न में लगे हुए हैं, उनके लिये राज्य कर्मों को छोड़ना अत्यन्त कठिन हो रहा है। ’ जो धन के पीछे पड़े हुए हैं, उनमें साधुता दुर्लभ है; क्यों कि जो लोग दूसरों से द्रोह करते हैं, उन्हीं को धन प्राप्त होता है, ऐसा कहा जाता है तथा वह मिला हुआ धन प्रकारान्तर से प्रतिकूल ही होता है। ’शोक और भय से रहित होने पर भी जो मनुष्य सदाचार से भ्रष्ट है,उसे यदि धन की थोड़ी-सी तृष्णा हो तो वह दूसरों से ऐसा द्रोह करता है कि भ्रण-हत्या जैसे पाप का भी ध्यान नहीं रखता। ’अपना वेतन यथासमय पाते हुए भी जब भृत्यों को संतोष नहीं होता, तब वे स्वामी से अप्रसन्न रहते हैं और वह धनी दुर्लभ धन को पाकर यदि सेवकों को अधिक देता है तो उसे उतना ही अधिक संताप होता है, जितना चोर-डाकुओं से भय के कारण हुआ करता है। ’निर्धन को कौन क्या कह सकता है? वह सब प्रकार के भय से मुक्त हो सुखी रहता है। देवताओं की सम्पत्ति लेकर भी कोई धन से सुखी नहीं हो सकता। ’इस विषय में यज्ञ में ऋत्विजों द्वारा गायी हुई एक गाथा है जो तीनों वेदेां के आश्रित है, वह गाथा लोक में यज्ञ की प्रतिष्ठा करने वाली है। पुरानी बातों को जानने वाले लोग उसे ऐसे अवसरों पर दुहराया करते हैं। ’विधाता ने यज्ञ के लिये ही धन की सृष्टि की है और यज्ञ के लिये उसकी रक्षा करने के निमित्त पुरुष को उत्पन्न किया है; इस लिये सारे धन का यज्ञ कार्य में ही उपयोग करना चाहिये। भोग के लिये धन का उपयोग तो हितकर है और न उत्तम ही।’धनवानों में श्रेष्ठ कुन्ती कुमार धनंजय! विधाता मनुष्यों को स्वार्थ के लिये भी जो धन देते हैं उसे यज्ञार्थ ही समझो। ’इसीलिये बुद्धिमान पुरुष यह समझते हैं कि धन कमी किसी एक के पास स्थिर नहीं रहता; अतः श्रद्धालु मनुष्य को चाहिये कि वह उस धन का दान कर और उसे यज्ञ में लगावे। ’प्राप्त किये हुए धन का दान करना ही उचित बताया है। उसे भोग में लगाना या संग्रह करके रखना ठीक नहीं है। जिसके सामने बहुत बड़ा कार्य यज्ञ आदि मौजूद है, उसे धन को संग्रह करके रखने की क्या आवश्यकता है? ’जो मन्दबुद्धि मानव अपने धर्म से गिरे हुए मनुष्यों को धन देते हैं, वे मरने के बाद सौ वर्षों तक विष्ठा भोजन करते हैं। ’लोग अधिकारी को धन नहीं देते और अनाधिकारी को दे डालते हैं, योग्य-अयोग्य पात्र का ज्ञान न होने से दानधर्म का सम्पादन भी कठिन है। ’प्राप्त हुए धन का उपयोग करने में दो प्रकार की भूलें हुआ करती हैं, जिनहें ध्यान में रखना चाहिये। पहली भूल है अपात्र को धन देना और दूसरी है सुपात्र को धन न देना,।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः