महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 7 श्लोक 20-35

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:32, 5 August 2015 by व्यवस्थापन (talk | contribs) ('==सप्तम (7) अध्याय: शान्ति पर्व (राजधर्मानुशासन पर्व)==...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सप्तम (7) अध्याय: शान्ति पर्व (राजधर्मानुशासन पर्व)

महाभारत: शान्ति पर्व: सप्तम अध्याय: श्लोक 20-35 का हिन्दी अनुवाद

जो लोग कामना और खीझसे युक्त हो क्रोध और हर्ष के कारण अपना संतुलन खो बैठते हैं, वे कभी कहीं मात्र ही विजय का फल नहीं भोग सकते। पांडवों और कौरबों के जो वीर मारे गये, वे तो मर ही गये; नही तो आज यह संसार देखता कवे सब अपने ही पुरूषार्थ से कैसी स्थिति में पहॅुंच गये हैं। हम लोग ही इस जगत् के विनाश में कारण माने गये हैं; परंतु इसका सारा उत्तरदायित्व धृतराष्ट्रके पुत्रों पर ही पडे़गा। हम लोगों ने कभी कोई बुराई नहीं की थी तो भी राजा धृतराष्ट्र सदा हमसे द्वेष रखते थे। उनकी बुद्धि निरन्तर हमें ठगने की ही बात सोचा करती थी। वे माया का आश्रय लेने वाले थे और झूठे ही विनय अथवा नम्रता दिखाया करते थे। इस युद्ध से न तो हमारी कामना सफल हुई और न वे कौरव ही सफलमनोरथ हुए। न हमारी जीत हुई, न उनकी । उन्होनें न तो इस पृथ्वी का उपभोग किया, न स्त्रियों का सुख देखा और न गीतवाद्य का ही आनन्द लिया।

मन्त्रियों, सुहृदों तथा वेद-शास्त्रों के ज्ञाता विद्वानों की भी बातें वे नहीं सुन सके। बहुमूल्य रत्न, पृथ्वी के राज्य तथा धन की आय का भी सुख भोगने का उन्हें अवसर नहीं मिला। दुर्योधन हमसे द्वेष रखने के कारण सदा संतत रहकर कभी यहां सुख नहीं पाता था। हम लोगों के पास वैसी समृद्धि देखकर उसकी कान्ति फीकी पड़ गयी थी। वह चिन्ता से सूखकर पीला और दुर्बल हो गया था। सुबलपुत्र शकुनि ने राजा धृतराष्ट्र को दुर्योंधन की यह अवस्था सूचित की। पुत्र के प्रति अधिक आसक्त होने के कारण पिता धृतराष्ट्र ने अन्याय में स्थित हो उसकी इच्छा का अनुमोदन किया। इस विषय में उन्होंने अपने पिता (ताऊ) गड्डानन्दन भीष्म तथा भाई विदुर से राय लेने की भी इच्छा नहीं की। उनकी इसी दुनीति के कारण निःसंदेह राजा धृतराष्ट्र को भी वैसा ही विनाश प्राप्त हुआ है, जैसा कि मुझे। वे अपने अपवित्र आचार-विचार वाले, लोभी एवं कामा-सक्त पुत्र को काबू में न रखने के कारण उसका तथा उसके सहोदर भाइयों का वध करवाकर स्वयं भी उज्जल यश से भ्रष्ट हो गये। हम लोगों के प्रति सदा द्वेष रखने वाला पापबुद्धि दुर्योजन इन दोनों वृद्धों को शो की आग में झोंक कर चला गया। संधि के लिये गये हुए श्री कृष्ण के समीप युद्ध की इच्छा- वाले दुर्या दुर्योधन धन ने जैसी बात कही थी, वैसी कौन भाई -बन्धु कुलीन होकर भी अपने सुहृदों के लिये कह सकता है? हम लोगों ने तेज से प्रकाशित होने वाली सम्पूर्ण दिशाआं में मानों आग लगा दी और अपने ही दोष से सदा के लिये नष्ट हो गये। हमारे प्रति शत्रुता का मूर्तिमान् स्वरूप वह दुर्बुद्धि दुर्योंधन पूर्णःत बन्धन में बॅंध गया । दुर्योधन के कारण ही हमारे इस कुल का पतन हो गया। हम लोग अवध्य नरेशों का बध करके संसार मे निन्दा के पात्र हो गये। राजा धृतराष्ट्र इस कुल का विनाश करने वाले दुर्बुद्धि एवं पापात्मा दुर्योधन को इस राष्ट्र का स्वामी बनाकर आज शो की आग में जल रहे हैं। हमने शूरवीरों को मारा, पाप किया और अपने ही देश का विनाश कर डाला। शत्रुओं को मारकर हमारा क्रोध तो दूर हो गया, परंतु यह शोक मुझे निरन्तर घेरे रहता है।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः