महाभारत आदि पर्व अध्याय 2 श्लोक 391-395

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:58, 17 August 2015 by व्यवस्थापन (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

द्वितीय (2) अध्‍याय: आदि पर्व (पर्वसंग्रह पर्व)

महाभारत: आदि पर्व: द्वितीय अध्याय: श्लोक 366-390 का हिन्दी अनुवाद

तपस्वी महर्षियों ! (तथा महाभारत के पाठकों) ! आप सब लोग सदा सांसारिक आसक्तियों मे ऊँचे उठें और आपका मन सदा धर्म में लगा रहे, क्योंकि परलोक में गये हुए जीव का बंधु या सहायक एकमात्र धर्म ही है। चतुर मनुष्य भी धन और स्त्रियों का सेवन तो करते हैं, किंतु वे उनकी श्रेष्ठता पर विश्राम नहीं करते हैं और न उन्हें स्थिर ही मानते हैं। जो व्यास जी के मुख से निकले हुए इस अप्रमेय (अतुलनीय) पुण्यदायक, पवित्र, पापहारी और कल्याणमय महाभारत को दूसरों के मुख से सुनता है, उसे पुष्कर तीर्थ के जल में गोता लगाने की क्या आवश्यकता है? ब्राह्मण दिन में अपनी इन्द्रियों द्वारा जो पाप करता है, उससे सांयकाल महाभारत का पाठ करके मुक्त हो जाता है। इसी प्रकार वह मन, वाणी और क्रिया द्वारा रात में जो पाप करता है, उससे प्रातःकाल महाभारत का पाठ करके छूट जाता हैं। जो गौओं के सींग में सोना मढ़ाकर वेदवेत्ता एवं बहुज्ञ ब्रह्मण को प्रतिदिन सौ गायें दान देता है और जो केवल महाभारत कथा का श्रवण मात्र करता है, इन दोनों मे से प्रत्येक को बराबर ही फल मिलता है।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः