महाभारत शल्य पर्व अध्याय 2 श्लोक 64-70

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:18, 25 August 2015 by नवनीत कुमार (talk | contribs) ('==द्वितीय (2) अध्याय: शल्य पर्व (ह्रदप्रवेश पर्व)== <div style="tex...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

द्वितीय (2) अध्याय: शल्य पर्व (ह्रदप्रवेश पर्व)

महाभारत: शल्य पर्व: द्वितीय अध्याय: श्लोक 64-70 का हिन्दी अनुवाद

कर्ण के मारे जाने पर सेना के मुखस्थान पर खड़ा होनेवाला कौन था ? कौर रथी अर्जुन और श्रीकृष्ण का सामना करने के लिये आगे बढ़ा ? युद्धस्थल में जूझने की इच्छावाले मद्रराज शल्य के दाहिने या बायें पहिये की रक्षा किन लोगों की ? अथवा उस वीर सेनापति के पृष्ठ-रक्षक कौन थे ? संजय ! तुम सब लोगों के एक साथ रहते हुए भी महारथी मद्रराज शल्य अथवा मेरा पुत्र दुर्योधन दोनों ही तुम्हारे सामने पाण्डवों के हाथ से कैसे मारे गये ? तुम भरतवंशियों के इस महान विनाश का सारा वृत्तान्त यथार्थ रूप से बताओ। साथ ही यह भी कहो कि युद्धस्थल में मेरा पुत्र दुर्योधन किस प्रकार मारा गया ? समस्त पांचाल-सैनिक अपने सेवकों सहित कैसे मारे गये ? धृष्टघुम्न, शिखण्डी तथा द्रौपदी के पाँचों पुत्रों का वध किस प्रकार हुआ ? पाँचों पाण्डव, दोनों मधुवंशी वीर श्रीकृष्ण और सात्यकि, कृपाचार्य, कृतवर्मा और अश्वत्थामा-ये युद्धस्थल से किस प्रकार जीवित बच गये ? संजय ! जो युद्ध का वृत्तान्त जिस प्रकार और जैसे संघटित हुआ हो, वह सब इस समय मैं सुनना चाहता हूँ। तुम वह सब बताने में कुशल हो।

इस प्रकार श्रीमहाभारत शल्यपर्व में धृतराष्ट्र का विलापविषयक दूसरा अध्याय पूरा हुआ।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः