नागा हेरिटेज विलेज

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:31, 20 September 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Naga-Heritage-Village-Kisama.jpg|thumb|250px|नागा हेरिटेज विलेज, कोहिमा]] नागा हेरिटेज विलेज (अंग्रेज़ी: Naga Heritage Village) नागालैंड के आकर्षण पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। कोहिमा शहर से बाहरी इलाके में स्थित किसामा गांव ही नागा हेरिटेज विलेज के रूप में जाना जाता है। इसका उद्देश्य नागा लोगों की संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण और उनको बढ़ावा देना है।

  • किसामा गांव का नाम दो गांवो के नाम किग्वेमा और फेमसा से मिलकर बना है।
  • यहाँ मनाए जाने वाले हॉर्नबिल त्योहार के दौरान दिसंबर में एक सप्ताह के लिए गांव को जनता के लिए खोल दिया जाता है।
  • पर्यटक दूर-दूर से नागालैंड के इन खूबसूरत गांव में घूमने के लिए आते हैं।
  • राज्य सरकार ने पारंपरिक नागा गाँव के प्रतीक के रूप में गाँव का निर्माण और विकास किया और आदिवासी नागा लोगों के मूल्यों, नैतिकता और आजीविका का प्रदर्शन किया।
  • त्योहार के समय के दौरान, पूरा गाँव नागा संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों का एक ओपन-एयर संग्रहालय बन जाता है। यह त्योहार आदिवासी नागा लोगों की प्राचीन जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए नागालैंड सरकार का एक ठोस प्रयास है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. नागा हेरिटेज विलेज, किसामा, किसामा, कोहिमा, नागालैंड (हिंदी) tripinvites.com। अभिगमन तिथि: 20 सितंबर, 2020।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः