असम राज्य संग्रहालय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:07, 22 March 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('thumb|250px|असम राज्य संग्रहालय '''असम राज्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|असम राज्य संग्रहालय असम राज्य संग्रहालय (अंग्रेज़ी: Assam State Museum) देश के कुछ गिने-चुने बहु-उद्देशीय संग्रहालयों में से एक है जो शहर के बीचों बीच स्थित है, जो सैलानियों के लिए इस क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति को समझने और बेहद करीब से जानने का एक बेहतरीन माध्यम हो सकता है।

  • यहां शाही पोशाकों से लेकर हथियार, पेंटिंग्स, मूर्तियां, पत्थर और तांबे पर उकेरे गये शिलालेख तथा काष्ठ-कला के नायाब नमूने देखने को मिलते हैं।
  • सन 1940 में निर्मित इस संग्रहालय में द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी कुछ चीजें भी प्रदर्शित की गयी हैं।
  • पूरा संग्रहालय कई भागों, जैसे- मूर्तिकला, प्रकृति और इतिहास, लोक कला तथा शिल्प और पुरालेख में विभाजित किया गया है।
  • यहां प्रदर्शित वस्तुओं में बांस से बनी चीजें, सिक्के, वाद्य यंत्र तथा हाथी दांत से बनी चित्रकारी काफी दिलचस्प लगती हैं।
  • पुस्तकालय पढ़ने के शौकीन लोगों को खासा आकर्षित करता है, क्योंकि इसमें सभ्यता और संस्कृति, कला, पौराणिक एवं समकालीन तथा महान लोगों की जीवनियों से संबंधित अनेकों पुस्तकों का विशाल भंडार है।
  • यह संग्रहालय गुवाहाटी के बीचों-बीच दिघालीपुखुरी तालाब के दक्षिणी छोर पर स्थित है। यहां पुरातत्व, पुरालेख, मुद्राशास्त्र और आइकॉनोग्राफी से जुड़ी कई रोचक शिल्पकृति मौजूद है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः