तथागत राय
तथागत राय (अंग्रेज़ी: Tathagata Roy, जन्म- 14 सितंबर, 1945) भारतीय राजनीतिज्ञ, इंजीनियर तथा लेखक हैं। वह भारत के मेघालय, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे हैं।
तथागत राय ने 2015 से 2018 तक त्रिपुरा के राज्यपाल और अगस्त 2018 से मेघालय के राज्यपाल के रूप में अगस्त 2020 में अपने कार्यकाल के अंत तक कार्य किया।
- वह 2002 से 2006 तक भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल राज्य इकाई के 6वें अध्यक्ष थे।
- साल 2002 से 2015 तक वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे।
- तथागत राय के पास 10 जुलाई 2016 से 12 अगस्त, 2016 तक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार था, जिसके दौरान उन्होंने उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद मुख्यमंत्री कलिखो पुल को हटाने का काम संभाला और पेमा खांडू को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | राज्यपाल/उपराज्यपाल | चित्र | कार्यकाल प्रारम्भ |