लक्ष्मणतीर्थ
(Redirected from लक्ष्मण तीर्थ)
लक्ष्मणतीर्थ तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित एक प्रसिद्ध प्राचीन तीर्थ स्थान है। 'रामेश्वरम मंदिर' से लगभग एक मील पश्चिम की ओर पांबन के मार्ग के दक्षिण पार्श्व में 'लक्ष्मणकुंड' नामक सरोवर है, जो लक्ष्मणतीर्थ कहलाता है।[1]
- यहाँ रामेश्वरम के नाम के अनुरूप ही 'लक्ष्मणेश्वर' शिव का मंदिर है।
- किवदंती है कि यहाँ लक्ष्मण ने रामचंद्र के समान ही समुद्र पर सेतु बांधने से पहले शिव की अराधना की थी।
- लक्ष्मणतीर्थ में मुण्डन और श्राद्ध करने का प्रचलन है। इस स्थान पर समुद्र में स्नान करने के बाद अर्ध्यदान किया जाता है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 809 |