नमेरी राष्ट्रीय उद्यान
(Redirected from Nameri National Park)
thumb|250px|नमेरी राष्ट्रीय उद्यान
नमेरी अथवा नामेरी राष्ट्रीय उद्यान (अंग्रेज़ी: Nameri National Park) असम के तेजपुर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और सोनितपुर जिले के अंतर्गत आता है। यह राष्ट्रीय पार्क लगभग 1,000 वर्ग कि.मी क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी उत्तरी सीमायें अरुणाचल प्रदेश के 'पाखुइ वन्यजीव अभयारण्य' के साथ जुड़ी हुई हैं। निचले हिमालय की तलहटी पर स्थित नमेरी राष्ट्रीय उद्यान विविध वनस्पतियों और जीवों की कई प्रजातियों का आश्रय स्थल है। पार्क में हाथी बड़ी संख्या में हैं, जबकि यह तेंदुए, जंगली काले भैंसे, काले भालू, जंगली सूअर, कैप्ड लंगूर आदि का भी वास स्थल है।
- अरुणाचल प्रदेश के पाखुई अभ्यारण्य से लगा हुआ असम का यह उद्यान लगभग 1,000 वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है।
- इस क्षेत्र में मुख्यतः अर्ध सदाबहार एवं आर्द्र पर्णपाती वन पाए जाते हैं। यहां गन्ना और बांस की झाड़ियां हैं और नदी के किनारे-किनारे घास के संकरे मैदान हैं।
- यह पार्क तेजपुर से लगभग 35 कि.मी. दूर पूर्वी हिमालय की तराई में स्थित है।
- पक्षी प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
- होर्नबिल्स, ब्लैक स्टोर्क्स, इबीसबिल्स (पुग्गा), बैब्लर, प्लोवर्स जैसी लगभग 300 पक्षियों की प्रजातियां यहां पाई जाती हैं।
- पर्यटक यहां बाघ, तेंदुए, सांभर, चितकबरे तेंदुए, गौर, जंगली सुअर, अनेक प्रकार के भालू के साथ-साथ हाथी जैसे अन्य वन्य जीवों को भी देख सकते हैं।
- वर्ष 1978 में इसे आरक्षित वन घोषित किया गया। दो दशक बाद इसे एक राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिल गया।
|
|
|
|
|