रंगमहल (भीलवाड़ा): Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replace - "सिक़्क़े" to "सिक्के") |
(One intermediate revision by the same user not shown) | |
(No difference)
|
Latest revision as of 11:05, 3 March 2013
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
रंगमहल भीलवाड़ा ज़िला, राजस्थान का एक प्राचीन ऐतिहासिक स्थान है। इस प्राचीन टीले के उत्खनन से कुषाण युगीन राजस्थान के ग्राम्य जनजीवन की महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है।
- रंगमहल सरस्वती एवं दृषद्वती नदी के काँठे में स्थित है।
- यहाँ पर 'स्वीडिश आर्कियोलोजिकल एक्सपेडीशन टू इण्डिया' द्वारा श्रीमती हन्नारीड के नेतृत्व में 1952-1954 के बीच उत्खनन कार्य सम्पन्न हुआ था।
- इस ऐतिहासिक स्थान से प्राप्त मृद्पात्र गहरे लाल, गुलाबी तथा कहीं-कहीं पीलापन लिए हुए हैं।
- इन मृद्पात्रों में लोटे, तश्तरी, प्याले, गुलाबपाश आदि प्रमुख हैं, जिन पर विविध प्रकार का अलंकरण किया गया है।
- कुषाण शासकों के सिक्के, मिट्टी की मुहरें भी यहाँ से उत्खनन में प्राप्त हुई हैं।
- रंगमहल की प्रमुख उपलब्धि कुषाणकालीन मकान हैं।
|
|
|
|
|