ई. अहमद: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Text replace - "शौक " to "शौक़ ")
m (Text replace - "अविभावक" to "अभिभावक")
 
Line 9: Line 9:
|मृत्यु स्थान=
|मृत्यु स्थान=
|मृत्यु कारण=
|मृत्यु कारण=
|अविभावक=अब्दुल कादिर हाज़ी, नफ़ीसा बीवी
|अभिभावक=अब्दुल कादिर हाज़ी, नफ़ीसा बीवी
|पति/पत्नी=स्व. जुहारा अहमद
|पति/पत्नी=स्व. जुहारा अहमद
|संतान=एम पुत्री, दो पुत्र
|संतान=एम पुत्री, दो पुत्र

Latest revision as of 04:57, 29 May 2015

ई. अहमद
पूरा नाम ई. अहमद
जन्म 29 अप्रैल, 1938
जन्म भूमि कन्नूर, केरल
अभिभावक अब्दुल कादिर हाज़ी, नफ़ीसा बीवी
पति/पत्नी स्व. जुहारा अहमद
संतान एम पुत्री, दो पुत्र
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी 'मुस्लिम लीग केरल स्टेट कमेटी'
पद विदेश राज्य मंत्री
शिक्षा बी.ए., बी.एल.
विद्यालय 'गवर्नमेंट लॉ कॉलेज', तिरुवनंतपुरम
भाषा हिन्दी, अंग्रेज़ी
अद्यतन‎ 11:51, 7 अक्टूबर-2012 (IST)

ई. अहमद (जन्म- 29 अप्रैल, 1938, कन्नूर, केरल) एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं लोकसभा, ग्यारहवीं लोकसभा, बारहवीं लोकसभा, तेरहवीं लोकसभा और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके हैं। मंत्रिमंडल में उन्हें रेल राज्यमंत्री भी बनाया गया।

जन्म तथा शिक्षा

ई. अहमद का जन्म 29 अप्रैल, 1938 को कन्नूर (केरल) में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री अब्दुल कादिर हाज़ी और माता का नाम नफ़ीसा बीवी था। ई. अहमद ने 'गवर्नमेंट लॉ कॉलेज', तिरुवनंतपुरम से बी.ए. और बी.एल. की डिग्रियाँ प्राप्त की थीं। इनका विवाह जुहारा अहमद के साथ हुआ था, जिनका स्वर्गवास 14 अक्टूबर, 1999 को हो गया। ई. अहमद एक पुत्री और दो पुत्रों के पिता हैं।

व्यवसाय

एक वकील के रूप में ई. अहमद ने अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके साथ ही साथ वे सामाजिक कार्यों में भी रुचि लिया करते थे। यहीं से इनका जुड़ाव राजनीति से भी हुआ और वे राजनीति में आ गये।

चुनाव क्षेत्र

ई. अहमद को केरल के प्रमुख राजनीतिज्ञों में गिना जाता है। वे 'मुस्लिम लीग केरल स्टेट कमेटी' पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनका चुनाव क्षेत्र 'मलप्पुरम' और 'मंजेरी' है।

धारित पद

  1. 1967-1991 - सदस्‍य, केरल विधान सभा (5 बार)
  2. 1982-1987 - कैबिनेट उद्योग मंत्री, केरल सरकार
  3. 1991 - पहली बार लोक सभा के लिए निर्वाचित। सम्‍प्रति, मई, 2010 में पुन: निर्वाचित होकर छठी बार संसद सदस्‍य बने।
  4. 1993 - इस वर्ष से ई. अहमद अनेक मंत्रालयों एवं संगठनों के लिए संसदीय परामर्शदात्री और अन्य विशेष समितियों के सदस्‍य रहे।
  5. 1995 - महासचिव, इंडियन यूनियन मुस्‍लिम लीग (आईयूएमएल)
  6. मई, 2004 - विदेश राज्‍य मंत्री
  7. मई, 2009 - रेल राज्य मंत्री
  8. जनवरी, 2011 - विदेश राज्‍य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

प्रकाशित पुस्‍तकें

  1. 'वन फॉरिन जर्नी एंड न्‍यूमरॅस मेमरीज'
  2. 'अ स्‍टोरी ऑफ रिनेशॉ ऑफ इंडियन मुस्‍लिम्‍स' (मलयालम में)
  3. 'द लीडर्स आई नो' (मलयालम में)

अन्य तथ्य

ई. अहमद सामाजिक एवं सांस्‍कृतिक गतिविधियों, अनेक शैक्षिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍थाओं से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेष अभिरुचि, शिक्षा को बढ़ावा देना, विद्यालयों एवं संस्‍थाओं की स्‍थापना करने आदि में है। वे आमोद-प्रमोद एवं मनोरंजन के अंतर्गत अध्‍ययन, लेखन और संगीत का शौक़ रखते हैं। फुटबॉल एवं क्रिकेट उन्हें पसन्द है। अनेक देशों की यात्राएँ भी आप कर चुके हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


पंद्रहवीं लोकसभा सांसद