गोंद: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
 
(2 intermediate revisions by one other user not shown)
Line 3: Line 3:
गोंद विभिन्न प्रकार के होते हैं। कुछ गोंद जैसे बबूल का गोंद, घट्टी, कराया और ट्रेगाकैंथ पेड़ों से रस के रूप में निकलते हैं, कुछ समुद्री घासों से प्राप्त होते हैं और कुछ बीजों से प्राप्त होते हैं। गोंदों के प्रकार सैकड़ों हैं और उनके उपयोग भी व्यापक हैं। कुछ आहार में, पकवान, मिठाई आदि बनाने में, कुछ औषधों में, कुछ चिपकाने में, कुछ [[छींट]] आदि की छपाई में, कुछ [[काग़ज़]] और वस्त्र के निर्माण में, कुछ रेशम के सज्जीकरण में, कुछ धावनद्रव और प्रसाधन संभार इत्यादि अनेक वस्तुओं के निर्माण में प्रयुक्त होते हैं। बबूल के गोंद का ज्ञान 2,000 ई.पू. से है। पहली शताब्दी से इसके व्यापार का उल्लेख मिलता है। [[अफ़्रीका महाद्वीप|अफ़्रीका]], [[भारत]] और [[ऑस्ट्रेलिया]] में यह इकट्ठा किया जाता है। इसका रंग हल्के ऐंबर से लेकर [[सफ़ेद रंग|सफ़ेद]] तक होता है। विरंजक से यह सफेद बनाया जा सकता है। लगभग 20 हजार टन गोंद प्रति वर्ष इकट्ठा होता है। ट्रेगाकैंथ गोंद भी बहुत प्राचीन काल से ज्ञात है। ऐस्ट्रेलेगैस (Astralagas) पेड़ से [[ईरान]], तुर्क देश और सीरिया में यह गोंद निकाला जाता है। यह अंशत: घुलता और अंशत: फूलकर गाढ़ा श्यान द्रव बनता है।<ref name="bk"/>

==रासायनिक गुण==
==रासायनिक गुण==
'गोंद' प्राकृतिक कलिलीय पदार्थ हैं, जिनका कोई निश्चित गलनांक अथवा क्वथनांक नहीं होता। जल में ये अंशत: घुलते, विस्तारित होते और फूल जाते हैं, जिससे जेली या म्यूसिलेज सा पदार्थ बनता है। एल्कोहल सदृश कार्बनिक विलायकों में ये नहीं घुलते। ये काबोहाइड्रेट वर्ग के यौगिक हैं। पेड़ों से प्राप्त गोंद पोटासियम, कैलसियम और मैग्नीशियम के उदासीन लवण होते हैं। इनके जलविश्लेषण से अनेक शर्कराएँ, कुछ अम्ल और सेलूलोज़ प्राप्त हुए हैं। विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त गोंद एक से नहीं होते। एक स्त्रोत से प्राप्त गोंद रसायनत: प्राय: एक से होते हैं। वे एंज़ाइम क्रिया से अवश्य बनते हैं, पर एंज़ाइम कहाँ से आता और कैसे कार्य करता है, यह ठीक ठीक मालूम नहीं है। संभवत: कार्बोहाइड्रेटों पर [[बैक्टीरिया]] या [[कवक|कवकों]] की क्रिया से गोंद बनते हैं। रोगग्रस्त पेड़ों से गोंद अधिक प्राप्त होता है।<ref name="bk">{{cite web |url=http://khoj.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A6|title=गोंद|accessmonthday=19 जुलाई |accessyear=2014 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=भारतखोज |language= हिंदी}}</ref>
'गोंद' प्राकृतिक कलिलीय पदार्थ हैं, जिनका कोई निश्चित गलनांक अथवा क्वथनांक नहीं होता। जल में ये अंशत: घुलते, विस्तारित होते और फूल जाते हैं, जिससे जेली या म्यूसिलेज सा पदार्थ बनता है। एल्कोहल सदृश कार्बनिक विलायकों में ये नहीं घुलते। ये काबोहाइड्रेट वर्ग के यौगिक हैं। पेड़ों से प्राप्त गोंद पोटासियम, कैलसियम और मैग्नीशियम के उदासीन लवण होते हैं। इनके जलविश्लेषण से अनेक शर्कराएँ, कुछ अम्ल और सेलूलोज़ प्राप्त हुए हैं। विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त गोंद एक से नहीं होते। एक स्त्रोत से प्राप्त गोंद रसायनत: प्राय: एक से होते हैं। वे एंज़ाइम क्रिया से अवश्य बनते हैं, पर एंज़ाइम कहाँ से आता और कैसे कार्य करता है, यह ठीक ठीक मालूम नहीं है। संभवत: कार्बोहाइड्रेटों पर [[बैक्टीरिया]] या [[कवक|कवकों]] की क्रिया से गोंद बनते हैं। रोगग्रस्त पेड़ों से गोंद अधिक प्राप्त होता है।<ref name="bk">{{cite web |url=http://bharatkhoj.org/india/%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A6|title=गोंद|accessmonthday=19 जुलाई |accessyear=2014 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=भारतखोज |language= हिंदी}}</ref>
==औषधीय गुण==  
==औषधीय गुण==  
किसी पेड़ के तने को चीरा लगाने पर उसमे से जो स्त्राव निकलता है वह सूखने पर भूरा और कड़ा हो जाता है, उसे गोंद कहते हैं। यह शीतल और पौष्टिक होता है। उसमें उस पेड़ के ही औषधीय गुण भी होते हैं। आयुर्वेदिक दवाइयों में गोली या वटी बनाने के लिए भी पावडर की बाइंडिंग के लिए गोंद का इस्तेमाल होता है।

Line 14: Line 14:
* हींग भी एक गोंद है जो फेरूला कुल (अम्बेलीफेरी, दूसरा नाम एपिएसी) के तीन पौधों की जड़ों से निकलने वाला यह सुगंधित गोंद रेज़िननुमा होता है। फेरूला कुल में ही [[गाजर]] भी आती है। हींग दो किस्म की होती है – एक पानी में घुलनशील होती है जबकि दूसरी तेल में। किसान पौधे के आसपास की [[मिट्टी]] हटाकर उसकी मोटी गाजरनुमा जड़ के ऊपरी हिस्से में एक चीरा लगा देते हैं। इस चीरे लगे स्थान से अगले क़रीब तीन महीनों तक एक दूधिया रेज़िन निकलता रहता है। इस अवधि में लगभग एक किलोग्राम रेज़िन निकलता है। हवा के संपर्क में आकर यह सख्त हो जाता है कत्थई पड़ने लगता है। यदि सिंचाई की नाली में हींग की एक थैली रख दें, तो खेतों में सब्ज़ियों की वृद्धि अच्छी होती है और वे संक्रमण मुक्त रहती हैं। पानी में हींग मिलाने से इल्लियों का सफाया हो जाता है और इससे पौधों की वृद्धि बढ़िया होती है।

* गुग्गुल एक बहुवर्षी झाड़ीनुमा वृक्ष है जिसके तने व शाखाओं से गोंद निकलता है, जो सुगंध, गाढ़ा तथा अनेक वर्ण वाला होता है। यह जोड़ों के दर्द के निवारण और [[धूप]] अगरबत्ती आदि में इस्तेमाल होता है।
* गुग्गुल एक बहुवर्षी झाड़ीनुमा वृक्ष है जिसके तने व शाखाओं से गोंद निकलता है, जो सुगंध, गाढ़ा तथा अनेक वर्ण वाला होता है। यह जोड़ों के दर्द के निवारण और [[धूप]] अगरबत्ती आदि में इस्तेमाल होता है।
* प्रपोलीश- यह पौधों द्धारा श्रावित गोंद है जो मधुमक्खियाँ पौधों से इकट्ठा करती है। इसका उपयोग डेन्डानसैम्बू बनाने मंच तथा पराबैंगनी किरणों से बचने के रूप में किया जाता है।
* प्रपोलीश- यह पौधों द्वारा श्रावित गोंद है जो मधुमक्खियाँ पौधों से इकट्ठा करती है। इसका उपयोग डेन्डानसैम्बू बनाने मंच तथा पराबैंगनी किरणों से बचने के रूप में किया जाता है।
* ग्वार फली के बीज में ग्लैक्टोमेनन नामक गोंद होता है। ग्वार से प्राप्त गम का उपयोग [[दूध]] से बने पदार्थों जैसे [[आइसक्रीम]], पनीर आदि में किया जाता है। इसके साथ ही अन्य कई व्यंजनों में भी इसका प्रयोग किया जाता है। ग्वार के बीजों से बनाया जाने वाला पेस्ट भोजन, औषधीय उपयोग के साथ ही अनेक उद्योगों में भी काम आता है।

* इसके अलावा सहजन, [[बेर]], [[पीपल]], अर्जुन आदि पेड़ों के गोंद में उसके औषधीय गुण मौजूद होते हैं।<ref>{{cite web |url=http://tejasraval.wordpress.com/2014/01/07/%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A6-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%94%E0%A4%B7%E0%A4%A7%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%A3/ |title=गोंद के औषधीय गुण |accessmonthday=19 जुलाई |accessyear=2014 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher= TEJAS RAVAL|language=हिंदी }}</ref>

{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक= प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक= प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
[[Category:रसायन विज्ञान]]
 
[[Category:विज्ञान कोश]]
[[Category:वनस्पति विज्ञान]][[Category:विज्ञान कोश]][[Category:हिन्दी विश्वकोश]]
[[Category:हिन्दी विश्वकोश]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__

Latest revision as of 12:12, 7 December 2017

गोंद एक उत्सर्जी पदार्थ है जो कोशिका भित्ति के सेलूलोज के अपघटन के फलस्वरूप बनता है। सूखे हुए अवस्था में यह रवा के रूप में पाया जाता है, किन्तु पानी में डालने पर यह फूलकर चिपचिपा बन जाता है। इसका उपयोग काग़ज़ आदि विभिन्न पदार्थों के चिपकाने में होता है। अकेशिया सेनीगल से हमें सबसे अच्छा गोंद मिलता है। बबूल, आम और नीम आदि पौधों से भी गोंद निकलता है इसका उपयोग दवा बनाने एवं विभिन्न उद्योग धंधों में होता है।

प्रकार

गोंद विभिन्न प्रकार के होते हैं। कुछ गोंद जैसे बबूल का गोंद, घट्टी, कराया और ट्रेगाकैंथ पेड़ों से रस के रूप में निकलते हैं, कुछ समुद्री घासों से प्राप्त होते हैं और कुछ बीजों से प्राप्त होते हैं। गोंदों के प्रकार सैकड़ों हैं और उनके उपयोग भी व्यापक हैं। कुछ आहार में, पकवान, मिठाई आदि बनाने में, कुछ औषधों में, कुछ चिपकाने में, कुछ छींट आदि की छपाई में, कुछ काग़ज़ और वस्त्र के निर्माण में, कुछ रेशम के सज्जीकरण में, कुछ धावनद्रव और प्रसाधन संभार इत्यादि अनेक वस्तुओं के निर्माण में प्रयुक्त होते हैं। बबूल के गोंद का ज्ञान 2,000 ई.पू. से है। पहली शताब्दी से इसके व्यापार का उल्लेख मिलता है। अफ़्रीका, भारत और ऑस्ट्रेलिया में यह इकट्ठा किया जाता है। इसका रंग हल्के ऐंबर से लेकर सफ़ेद तक होता है। विरंजक से यह सफेद बनाया जा सकता है। लगभग 20 हजार टन गोंद प्रति वर्ष इकट्ठा होता है। ट्रेगाकैंथ गोंद भी बहुत प्राचीन काल से ज्ञात है। ऐस्ट्रेलेगैस (Astralagas) पेड़ से ईरान, तुर्क देश और सीरिया में यह गोंद निकाला जाता है। यह अंशत: घुलता और अंशत: फूलकर गाढ़ा श्यान द्रव बनता है।[1]

रासायनिक गुण

'गोंद' प्राकृतिक कलिलीय पदार्थ हैं, जिनका कोई निश्चित गलनांक अथवा क्वथनांक नहीं होता। जल में ये अंशत: घुलते, विस्तारित होते और फूल जाते हैं, जिससे जेली या म्यूसिलेज सा पदार्थ बनता है। एल्कोहल सदृश कार्बनिक विलायकों में ये नहीं घुलते। ये काबोहाइड्रेट वर्ग के यौगिक हैं। पेड़ों से प्राप्त गोंद पोटासियम, कैलसियम और मैग्नीशियम के उदासीन लवण होते हैं। इनके जलविश्लेषण से अनेक शर्कराएँ, कुछ अम्ल और सेलूलोज़ प्राप्त हुए हैं। विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त गोंद एक से नहीं होते। एक स्त्रोत से प्राप्त गोंद रसायनत: प्राय: एक से होते हैं। वे एंज़ाइम क्रिया से अवश्य बनते हैं, पर एंज़ाइम कहाँ से आता और कैसे कार्य करता है, यह ठीक ठीक मालूम नहीं है। संभवत: कार्बोहाइड्रेटों पर बैक्टीरिया या कवकों की क्रिया से गोंद बनते हैं। रोगग्रस्त पेड़ों से गोंद अधिक प्राप्त होता है।[1]

औषधीय गुण

किसी पेड़ के तने को चीरा लगाने पर उसमे से जो स्त्राव निकलता है वह सूखने पर भूरा और कड़ा हो जाता है, उसे गोंद कहते हैं। यह शीतल और पौष्टिक होता है। उसमें उस पेड़ के ही औषधीय गुण भी होते हैं। आयुर्वेदिक दवाइयों में गोली या वटी बनाने के लिए भी पावडर की बाइंडिंग के लिए गोंद का इस्तेमाल होता है।

  • कीकर या बबूल का गोंद पौष्टिक होता है।
  • नीम का गोंद रक्त की गति बढ़ाने वाला, स्फूर्तिदायक पदार्थ है। इसे ईस्ट इंडिया गम भी कहते हैं। इसमें भी नीम के औषधीय गुण होते हैं।
  • पलाश के गोंद से हड्डियां मज़बूत होती हैं। पलाश का 1 से 3 ग्राम गोंद मिश्रीयुक्त दूध अथवा आँवले के रस के साथ लेने से बल एवं वीर्य की वृद्धि होती है तथा अस्थियाँ मजबूत बनती हैं और शरीर पुष्ट होता है। यह गोंद गर्म पानी में घोलकर पीने से दस्त व संग्रहणी में आराम मिलता है।
  • आम की गोंद स्तंभक एवं रक्त प्रसादक है। इस गोंद को गरम करके फोड़ों पर लगाने से पीब पककर बह जाती है और आसानी से भर जाता है। आम की गोंद को नीबू के रस में मिलाकर चर्म रोग पर लेप किया जाता है।
  • सेमल का गोंद मोचरस कहलाता है, यह पित्त का शमन करता है। अतिसार में मोचरस चूर्ण 1 से 3 ग्राम को दही के साथ प्रयोग करते हैं। श्वेतप्रदर में इसका चूर्ण समान भाग चीनी मिलाकर प्रयोग करना लाभकारी होता है। दंत मंजन में मोचरस का प्रयोग किया जाता है।
  • बारिश के मौसम के बाद कबीट के पेड़ से गोंद निकलती है जो गुणवत्ता में बबूल की गोंद के समकक्ष होती है।
  • हींग भी एक गोंद है जो फेरूला कुल (अम्बेलीफेरी, दूसरा नाम एपिएसी) के तीन पौधों की जड़ों से निकलने वाला यह सुगंधित गोंद रेज़िननुमा होता है। फेरूला कुल में ही गाजर भी आती है। हींग दो किस्म की होती है – एक पानी में घुलनशील होती है जबकि दूसरी तेल में। किसान पौधे के आसपास की मिट्टी हटाकर उसकी मोटी गाजरनुमा जड़ के ऊपरी हिस्से में एक चीरा लगा देते हैं। इस चीरे लगे स्थान से अगले क़रीब तीन महीनों तक एक दूधिया रेज़िन निकलता रहता है। इस अवधि में लगभग एक किलोग्राम रेज़िन निकलता है। हवा के संपर्क में आकर यह सख्त हो जाता है कत्थई पड़ने लगता है। यदि सिंचाई की नाली में हींग की एक थैली रख दें, तो खेतों में सब्ज़ियों की वृद्धि अच्छी होती है और वे संक्रमण मुक्त रहती हैं। पानी में हींग मिलाने से इल्लियों का सफाया हो जाता है और इससे पौधों की वृद्धि बढ़िया होती है।
  • गुग्गुल एक बहुवर्षी झाड़ीनुमा वृक्ष है जिसके तने व शाखाओं से गोंद निकलता है, जो सुगंध, गाढ़ा तथा अनेक वर्ण वाला होता है। यह जोड़ों के दर्द के निवारण और धूप अगरबत्ती आदि में इस्तेमाल होता है।
  • प्रपोलीश- यह पौधों द्वारा श्रावित गोंद है जो मधुमक्खियाँ पौधों से इकट्ठा करती है। इसका उपयोग डेन्डानसैम्बू बनाने मंच तथा पराबैंगनी किरणों से बचने के रूप में किया जाता है।
  • ग्वार फली के बीज में ग्लैक्टोमेनन नामक गोंद होता है। ग्वार से प्राप्त गम का उपयोग दूध से बने पदार्थों जैसे आइसक्रीम, पनीर आदि में किया जाता है। इसके साथ ही अन्य कई व्यंजनों में भी इसका प्रयोग किया जाता है। ग्वार के बीजों से बनाया जाने वाला पेस्ट भोजन, औषधीय उपयोग के साथ ही अनेक उद्योगों में भी काम आता है।
  • इसके अलावा सहजन, बेर, पीपल, अर्जुन आदि पेड़ों के गोंद में उसके औषधीय गुण मौजूद होते हैं।[2]

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 गोंद (हिंदी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 19 जुलाई, 2014।
  2. गोंद के औषधीय गुण (हिंदी) TEJAS RAVAL। अभिगमन तिथि: 19 जुलाई, 2014।

संबंधित लेख