24 अक्टूबर: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replacement - " महान " to " महान् ") |
||
Line 34: | Line 34: | ||
* [[1991]] - [[इस्मत चुग़ताई]] - [[भारत]] की प्रसिद्ध [[उर्दू]] साहित्यकार | * [[1991]] - [[इस्मत चुग़ताई]] - [[भारत]] की प्रसिद्ध [[उर्दू]] साहित्यकार | ||
* [[1954]] - [[रफ़ी अहमद क़िदवई]], स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ | * [[1954]] - [[रफ़ी अहमद क़िदवई]], स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ | ||
* [[2006]] - [[धरमपाल]] - भारत के एक | * [[2006]] - [[धरमपाल]] - भारत के एक महान् गांधीवादी, विचारक, इतिहासकार एवं दार्शनिक। | ||
* [[2013]] - [[मन्ना डे]] - भारत सरकार ने इन्हें सन [[2005]] में [[कला]] के क्षेत्र में [[पद्म भूषण]] से सम्मानित। | * [[2013]] - [[मन्ना डे]] - भारत सरकार ने इन्हें सन [[2005]] में [[कला]] के क्षेत्र में [[पद्म भूषण]] से सम्मानित। | ||
Revision as of 14:05, 30 June 2017
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 24 अक्टूबर वर्ष का 297 वाँ (लीप वर्ष में यह 298 वाँ) दिन है। साल में अभी और 68 दिन शेष हैं।
24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1577 - चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
- 1579 - जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे,वह पुर्तगाली नौका से गोवा पहुंचे।
- 1605 - मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी।
- 1657 - कल्याण और भिवंडी के शासन के अाधीन आए।
- 1945 - द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई।
- 1946 - रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
- 1947 - जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने हमला किया।
- 1948 - बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।
- 1975 - बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
- 1982 - सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।
- 1984 - काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरु।
- 2000 - दक्षिण कोरिया द्वारा लम्बी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण न करने की घोषणा।
- 2001 - नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।
- 2004 - ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल राकेट परीक्षण किया।
- 2005 - न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।
24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
- 1972 - मल्लिका शेरावत, हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।
- 1940 - कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन - भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक।
- 1921 - आर. के. लक्ष्मण, सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट।
- 1915 - जीवन - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
- 1914 - लक्ष्मी सहगल, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका।
- 1911 - अशोक मेहता - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक, समाजवादी नेता, सांसद तथा विचारक।
- 1884 - प्रेमनाथ डोगरा - जम्मू-कश्मीर के एक नेता थे।
24 अक्टूबर को हुए निधन
- 2000 - सीताराम केसरी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
- 1996 - ग्लेडविन जेब - संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव थे।
- 1991 - इस्मत चुग़ताई - भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार
- 1954 - रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ
- 2006 - धरमपाल - भारत के एक महान् गांधीवादी, विचारक, इतिहासकार एवं दार्शनिक।
- 2013 - मन्ना डे - भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित।
24 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व विकास सूचना दिवस
- विश्व पोलियो दिवस
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख