राजपूत काल: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Text replace - "{{लेख प्रगति" to "{{प्रचार}} {{लेख प्रगति")
m (Text replace - "नुकसान" to "नुक़सान")
Line 4: Line 4:
इन राज्यों में भी सामंतवादी व्यवस्था का प्रभाव था। राजपूत समाज का मुख्य आधार वंश था। हर वंश अपने को एक योद्धा का वंशज बताता था, जो वास्तविक भी हो सकता था और काल्पनिक भी। अलग-अलग वंश अलग-अलग क्षेत्रों पर शासन करते थे। इनके राज्यों के अंतर्गत 12, 24, 48 या 84 ग्राम आते थे। राजा इन ग्रामों की भूमि अपने सरदारों में बाँट देता था जो फिर इसी तरह अपने हिस्से की भूमि को राजपूत योद्धाओं को, अपने परिवारों और घोड़ों के रख-रखाव के लिए बाँट देते थे। राजपूतों की प्रमुख विशेषता अपनी भूमि, परिवार और अपने मान-सम्मान के साथ लगाव था। हर राजपूत राज्य का राजा अधिकतर अपने भाइयों की सहायता से शासन करता था। यद्यपि सारी भूमि पर राजा का ही अधिकार था। भूमि पर नियंत्रण को सम्मान की बात समझने के कारण विद्रोह अथवा उत्तराधिकारी के न होने जैसी विशेष स्थितियों में ही राजा ज़मीन वापस ले लेता था।  

==अनुशासनहीनता==
==अनुशासनहीनता==
राजपूतों की समाज व्यवस्था के लाभ भी थे और नुकसान भी। लाभ तो यह था कि राजपूतों में भाईचारे और समानता की भावना व्याप्त थी, पर दूसरी ओर इसी भावना के कारण उनमें अनुशासन लाना कठिन था। उनकी दूसरी कमज़ोरी आपसी संघर्ष था, जो पुश्तों तक चलता था। पर उनकी मूल कमज़ोरी यह थी कि वे अपने ही अलग गुट बनाते और दूसरों से श्रेष्ठ होने का दावा करते थे। वे भाईचारे की भावना में ग़ैर राजपूतों को शामिल नहीं करते थे। इससे शासन करने वाले राजपूतों और आम जनता, जो अधिकतर राजपूत नहीं थी, के बीच अन्तर बढ़ता गया। आज भी राजपूत [[राजस्थान]] की आबादी के कुल दस प्रतिशत हैं। ग्यारहवीं तथा बारहवीं शताब्दी में भी राजपूतों तथा उनके द्वारा शासित प्रदेशों की पूरी आबादी के बीच यही अनुपात रहा होगा।  
राजपूतों की समाज व्यवस्था के लाभ भी थे और नुक़सान भी। लाभ तो यह था कि राजपूतों में भाईचारे और समानता की भावना व्याप्त थी, पर दूसरी ओर इसी भावना के कारण उनमें अनुशासन लाना कठिन था। उनकी दूसरी कमज़ोरी आपसी संघर्ष था, जो पुश्तों तक चलता था। पर उनकी मूल कमज़ोरी यह थी कि वे अपने ही अलग गुट बनाते और दूसरों से श्रेष्ठ होने का दावा करते थे। वे भाईचारे की भावना में ग़ैर राजपूतों को शामिल नहीं करते थे। इससे शासन करने वाले राजपूतों और आम जनता, जो अधिकतर राजपूत नहीं थी, के बीच अन्तर बढ़ता गया। आज भी राजपूत [[राजस्थान]] की आबादी के कुल दस प्रतिशत हैं। ग्यारहवीं तथा बारहवीं शताब्दी में भी राजपूतों तथा उनके द्वारा शासित प्रदेशों की पूरी आबादी के बीच यही अनुपात रहा होगा।  
==धार्मिक स्वतंत्रता==
==धार्मिक स्वतंत्रता==
उस काल में अधिकतर राजपूत राजा [[हिन्दू]] थे यद्यपि कुछ [[जैन धर्म]] के भी समर्थक थे। वे [[ब्राह्मण]] और मन्दिरों को बड़ी मात्रा में धन और भूमि का दान करते थे। वे वर्ण व्यवस्था तथा ब्राह्मणों के विशेषाधिकारों के पक्ष में थे। इसलिए कुछ राजपूती राज्यों में तो [[भारत]] की स्वतंत्रता और भारतीय संघ में उनके विलय तक ब्राह्मणों से अपेक्षाकृत कम लगान वसूल किया जाता था। इन विशेषाधिकारों के बदले ब्राह्मण राजपूतों को प्राचीन [[सूर्यवंश|सूर्य]] और [[चन्द्रवंश|चन्द्रवंशी]] क्षत्रियों के वंशज मानने को तैयार थे।

Revision as of 13:44, 26 January 2011

राजपूत नाम के नये वर्ग के उदय के साथ ही प्रतिहार साम्राज्य के विघटन के बाद उत्तर भारत में कई राजपूत राज्यों की नींव पड़ी। इनमें सबसे प्रमुख कन्नौज के गहदवाल, मालवा के परमार तथा अजमेर के चौहान थे। देश के अन्य क्षेत्रों में और भी छोटे-छोटे राज्य थे। जैसे आधुनिक जबलपुर के निकट कलचुरी, बुंदेलखण्ड में चंदेल, गुजरात में चालुक्य तथा दिल्ली में तोमर वंशों का शासन था। बंगाल पर पहले पाल वंश का अधिकार था, बाद में सेन वंश का अधिकार हुआ। उत्तरकालीन पाल शासकों में सबसे महत्त्वपूर्ण 'महीपाल' था। जिसने उत्तरी भारत में महमूद के आक्रमण के समय क़रीब पचास वर्षों तक राज किया। इस काल में उसने अपने राज्य का विस्तार बंगाल के अलावा बिहार में भी किया। उसने कई नगरों का निर्माण किया तथा कई पुराने धार्मिक भवनों की मरम्मत करवाई, जिनमें से कुछ नालन्दा तथा बनारस में थे। उसकी मृत्यु के बाद कन्नौज के गहदवालों ने बिहार से धीरे-धीरे पालों के अधिकार को समाप्त कर दिया और बनारस को अपनी दूसरी राजधानी बनाया। इसी दौरान चौहान अपने साम्राज्य का विस्तार अजमेर से लेकर गुजरात की ओर कर रहे थे। वे दिल्ली और पंजाब की ओर भी बढ़ रहे थे। इस प्रयास में उन्हें गहदवालों का सामना करना पड़ा। इन्हीं आपसी संघर्षों के कारण राजपूत पंजाब से ग़ज़नवियों को बाहर निकालने में असफल रहे। उनकी कमज़ोरी का लाभ उठाकर ग़ज़नवियों ने उज्जैन पर भी आक्रमण किया।

राजपूत समाज का मुख्य आधार

इन राज्यों में भी सामंतवादी व्यवस्था का प्रभाव था। राजपूत समाज का मुख्य आधार वंश था। हर वंश अपने को एक योद्धा का वंशज बताता था, जो वास्तविक भी हो सकता था और काल्पनिक भी। अलग-अलग वंश अलग-अलग क्षेत्रों पर शासन करते थे। इनके राज्यों के अंतर्गत 12, 24, 48 या 84 ग्राम आते थे। राजा इन ग्रामों की भूमि अपने सरदारों में बाँट देता था जो फिर इसी तरह अपने हिस्से की भूमि को राजपूत योद्धाओं को, अपने परिवारों और घोड़ों के रख-रखाव के लिए बाँट देते थे। राजपूतों की प्रमुख विशेषता अपनी भूमि, परिवार और अपने मान-सम्मान के साथ लगाव था। हर राजपूत राज्य का राजा अधिकतर अपने भाइयों की सहायता से शासन करता था। यद्यपि सारी भूमि पर राजा का ही अधिकार था। भूमि पर नियंत्रण को सम्मान की बात समझने के कारण विद्रोह अथवा उत्तराधिकारी के न होने जैसी विशेष स्थितियों में ही राजा ज़मीन वापस ले लेता था।

अनुशासनहीनता

राजपूतों की समाज व्यवस्था के लाभ भी थे और नुक़सान भी। लाभ तो यह था कि राजपूतों में भाईचारे और समानता की भावना व्याप्त थी, पर दूसरी ओर इसी भावना के कारण उनमें अनुशासन लाना कठिन था। उनकी दूसरी कमज़ोरी आपसी संघर्ष था, जो पुश्तों तक चलता था। पर उनकी मूल कमज़ोरी यह थी कि वे अपने ही अलग गुट बनाते और दूसरों से श्रेष्ठ होने का दावा करते थे। वे भाईचारे की भावना में ग़ैर राजपूतों को शामिल नहीं करते थे। इससे शासन करने वाले राजपूतों और आम जनता, जो अधिकतर राजपूत नहीं थी, के बीच अन्तर बढ़ता गया। आज भी राजपूत राजस्थान की आबादी के कुल दस प्रतिशत हैं। ग्यारहवीं तथा बारहवीं शताब्दी में भी राजपूतों तथा उनके द्वारा शासित प्रदेशों की पूरी आबादी के बीच यही अनुपात रहा होगा।

धार्मिक स्वतंत्रता

उस काल में अधिकतर राजपूत राजा हिन्दू थे यद्यपि कुछ जैन धर्म के भी समर्थक थे। वे ब्राह्मण और मन्दिरों को बड़ी मात्रा में धन और भूमि का दान करते थे। वे वर्ण व्यवस्था तथा ब्राह्मणों के विशेषाधिकारों के पक्ष में थे। इसलिए कुछ राजपूती राज्यों में तो भारत की स्वतंत्रता और भारतीय संघ में उनके विलय तक ब्राह्मणों से अपेक्षाकृत कम लगान वसूल किया जाता था। इन विशेषाधिकारों के बदले ब्राह्मण राजपूतों को प्राचीन सूर्य और चन्द्रवंशी क्षत्रियों के वंशज मानने को तैयार थे।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ