1961: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 35: | Line 35: | ||
==वर्ष ईसवी सन् 1961 में हुए निधन== | ==वर्ष ईसवी सन् 1961 में हुए निधन== | ||
* [[20 जनवरी]] - [[अंजलाई अम्मल]] - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं। | |||
* [[28 मार्च]] - [[छत्ता सिंह]] - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय थल सेना की 9वीं भोपाल इनफैंट्री में सिपाही थे। | * [[28 मार्च]] - [[छत्ता सिंह]] - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय थल सेना की 9वीं भोपाल इनफैंट्री में सिपाही थे। | ||
* [[7 मार्च]] - [[गोविंद बल्लभ पंत]], [[उत्तर प्रदेश]] के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी। | * [[7 मार्च]] - [[गोविंद बल्लभ पंत]], [[उत्तर प्रदेश]] के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी। |
Revision as of 10:52, 29 May 2020
यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 1961 का है।
जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2018 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1883 है।
वर्ष ईसवी सन् 1961 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- अफ़्रीका में रवांडा एवं बुरुंडी स्वतंत्र गणराज्य बने।
- दक्षिणी कैमरून एवं सियरा लियोन की स्वतंत्रता।
- द. अफ़्रीका गणराज्य घोषित एवं उसे रंगभेद के व्यापक विरोध के कारण राष्ट्रमंडल से अलग होना पड़ा।
- गुटनिरपेक्ष देशों का प्रथम सम्मेलन बेलग्रेड में सम्पन्न।
- भारत द्वारा पुर्तग़ाली उपनिवेश गोवा, दमन एवं दीव पर अधिकार।
- 17 जनवरी - जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
- 20 जनवरी - 'जॉन एफ केनेडी' ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 10 फ़रवरी - अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।
- 13 फ़रवरी -
- द्वितीय विश्वयुद्ध में मित्र राष्ट्रों ने बुडापोस्ट पर कब्ज़ा किया।
- सुरक्षा परिषद ने कांगों में गृहयुद्ध रोकने के लिए बल प्रयोग की स्वीकृति दी।
- 19 दिसंबर - गोवा स्वतंत्र हुआ।
वर्ष ईसवी सन् 1961 में जन्मे व्यक्ति
- 9 जनवरी - सुनील लहरी - भारतीय अभिनेता, जिन्होंने सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी।
- 1 जनवरी - एन. बीरेन सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं।
- 7 जनवरी - सुप्रिया पाठक, भारतीय अभिनेत्री।
- 22 मार्च - जुएल उरांव - 16वीं लोकसभा सांसद एवं मोदी मंत्रिमण्डल में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री हैं।
- 11 मार्च - मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान - अबु धाबी के राजकुमार।
- 17 अप्रैल - गीत सेठी - भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी।
- 16 अप्रैल - जारबोम गारलिन - भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
- 10 मई - बृजलाल खाबरी - तेरहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
- 5 जून - रमेश कृष्णन - भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं।
- 17 अगस्त - अनामिका - हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री हैं।
- 4 अगस्त- बराक ओबामा- अमेरिका के प्रथम अश्वेत एवं 44वें राष्ट्रपति रहे हैं।
- 25 जून - सतीश शाह - भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं।
- 24 नवंबर - अरुंधति रॉय - अंग्रेज़ी की सुप्रसिद्ध लेखिका और समाजसेवी हैं।
- 24 दिसम्बर - प्रीति सप्रू - भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।
वर्ष ईसवी सन् 1961 में हुए निधन
- 20 जनवरी - अंजलाई अम्मल - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।
- 28 मार्च - छत्ता सिंह - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय थल सेना की 9वीं भोपाल इनफैंट्री में सिपाही थे।
- 7 मार्च - गोविंद बल्लभ पंत, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
- 5 मई - गोरख प्रसाद - गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
- 26 जून - गोविंद शास्त्री दुगवेकर, प्रसिद्ध साहित्यकार।
- 29 जून - सरदार बलदेव सिंह - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री थे।
- 14 जून - कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन - प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
- 18 सितम्बर - डैग हैमरस्क्जोंल्ड - संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
- 21 अक्टूबर- श्रीकृष्ण सिंह - बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।
- 15 नवम्बर - बंकिम मुखर्जी - भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता थे।
- 5 दिसम्बर - गुरबचन सिंह सालारिया, परमवीर चक्र से सम्मानित।
- 26 दिसम्बर - भूपेंद्रनाथ दत्त - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।
वर्ष ईसवी सन् 1961 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख