संजीव कुमार बालयान: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Sanjeev-Balyan.jpg |चित्र का नाम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
No edit summary |
||
Line 18: | Line 18: | ||
|पार्टी=[[भारतीय जनता पार्टी]] | |पार्टी=[[भारतीय जनता पार्टी]] | ||
|पद= | |पद= | ||
|कार्य काल='''पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन मंत्री'''-[[30 मई]], [[2019]] से<br /> | |कार्य काल='''पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन मंत्री'''- [[30 मई]], [[2019]] से<br /> | ||
''' | '''राज्य मंत्री, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प'''- [[5 जुलाई]], [[2016]] से [[3 सितंबर]], [[2017]]<br /> | ||
'''कृषि | '''राज्य मंत्री, कृषि'''- [[26 मई]], [[2014]] से [[5 जुलाई]], [[2016]] तक<br /> | ||
'''राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण'''- [[26 मई]], [[2014]] से [[9 नवंबर]], [[2014]] तक | |||
|शिक्षा=पीएचडी (पशु चिकित्सा विज्ञान) | |शिक्षा=पीएचडी (पशु चिकित्सा विज्ञान) | ||
|भाषा= | |भाषा= | ||
Line 32: | Line 33: | ||
|शीर्षक 2= | |शीर्षक 2= | ||
|पाठ 2= | |पाठ 2= | ||
|अन्य जानकारी=[[2019]] के लोकसभा चुनाव में संजीव बालयान ने 6526 वोट से चौधरी अजित सिंह को शिकस्त | |अन्य जानकारी=[[2019]] के लोकसभा चुनाव में संजीव बालयान ने 6526 वोट से चौधरी अजित सिंह को शिकस्त दी थी। | ||
|बाहरी कड़ियाँ= | |बाहरी कड़ियाँ= | ||
|अद्यतन= | |अद्यतन={{अद्यतन|12:47, 14 जुलाई 2021 (IST)}} | ||
}}'''संजीव कुमार बालयान''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Sanjeev Kumar Balyan'', जन्म- [[23 जून]], [[1972]], मुजफ्फरनगर, [[उत्तर प्रदेश]]) [[भारतीय जनता पार्टी]] के राजनीतिज्ञ हैं। [[2014]] के लोकसभा चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। संजीव बालयान को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री बनाया गया है। संजीव बालयान दोबारा सांसद बने हैं। उन्होंने कड़ी टक्कर में चौधरी अजित सिंह को हराया। भाजपा में संजीव बालयान [[जाट]] नेता के तौर पर जाने जाते हैं। वह पहले [[नरेंद्र मोदी]] सरकार में जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्यमंत्री थे। | }}'''संजीव कुमार बालयान''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Sanjeev Kumar Balyan'', जन्म- [[23 जून]], [[1972]], मुजफ्फरनगर, [[उत्तर प्रदेश]]) [[भारतीय जनता पार्टी]] के राजनीतिज्ञ हैं। [[2014]] के लोकसभा चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। संजीव बालयान को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री बनाया गया है। संजीव बालयान दोबारा सांसद बने हैं। उन्होंने कड़ी टक्कर में चौधरी अजित सिंह को हराया। भाजपा में संजीव बालयान [[जाट]] नेता के तौर पर जाने जाते हैं। वह पहले [[नरेंद्र मोदी]] सरकार में जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्यमंत्री थे। | ||
==परिचय== | ==परिचय== |
Revision as of 07:17, 14 July 2021
संजीव कुमार बालयान
| |
पूरा नाम | संजीव कुमार बालयान |
जन्म | 23 जून, 1972 |
जन्म भूमि | मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश |
अभिभावक | पिता- सुरेंद्र पाल सिंह, माता- रविन्द्री देवी |
पति/पत्नी | सुनीता बालयान |
संतान | दो पुत्री |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
कार्य काल | पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन मंत्री- 30 मई, 2019 से राज्य मंत्री, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प- 5 जुलाई, 2016 से 3 सितंबर, 2017 |
शिक्षा | पीएचडी (पशु चिकित्सा विज्ञान) |
विद्यालय | हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय |
अन्य जानकारी | 2019 के लोकसभा चुनाव में संजीव बालयान ने 6526 वोट से चौधरी अजित सिंह को शिकस्त दी थी। |
अद्यतन | 12:47, 14 जुलाई 2021 (IST)
|
संजीव कुमार बालयान (अंग्रेज़ी: Sanjeev Kumar Balyan, जन्म- 23 जून, 1972, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। संजीव बालयान को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री बनाया गया है। संजीव बालयान दोबारा सांसद बने हैं। उन्होंने कड़ी टक्कर में चौधरी अजित सिंह को हराया। भाजपा में संजीव बालयान जाट नेता के तौर पर जाने जाते हैं। वह पहले नरेंद्र मोदी सरकार में जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्यमंत्री थे।
परिचय
मुजफ्फरनगर के कुटबी गांव में 23 जून, 1972 को जन्मे संजीव बालयान के पिता सुरेंद्र पाल सिंह थे। वह पेशे से किसान थे। उनकी माता का नाम रविन्द्री देवी है। उन्होंने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान में पीएचडी की है। उन्होंने हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर और पशु चिकित्सा सर्जन के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। 1997 से 2013 तक वह हरियाणा सरकार में पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। छात्र जीवन में ही वह राजनीति से जुड़ गए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले संजीव बालयान ने नौकरी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ज्वाइन कर ली थी।
डॉ. संजीव बालयान की पत्नी का नाम सुनीता बालयान है। वह वेटेनरी डॉक्टर हैं। उनकी दो बेटियां हैं।
लोकसभा चुनाव, 2014
2014 के लाेकसभा चुनाव में भाजपा ने संजीव बालयान को मुजफ्फरनगर से टिकट दिया था। दंगों के बाद वहां हुए वोटों के ध्रुवीकरण और मोदी लहर में संजीव बालयान ने बसपा के उम्मीदवार कादिर राणा को लगभग साढ़े 4 लाख वोटों से पराजित किया। उन्हें इसका इनाम भी मिला था। मोदी सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनने का मौका मिला। वर्ष 2014 में उन्हें कृषि और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री बनाया गया। जुलाई 2016 में उन्हें राज्यमंत्री जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प नियुक्त किया गया। इसके बाद सितंबर 2017 में उनको मंत्रिमंडल से बाहर कर संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया गया।[1]
लोकसभा चुनाव, 2019
2019 के लोकसभा चुनाव में भी संजीव बालयान पर भाजपा ने भरोसा जताया। वहीं, गठबंधन (सपा-बसपा-रालोद) की तरफ से रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह को मौका दिया गया। चुनाव से पहले अजित सिंह का पलड़ा भारी लग रहा था लेकिन परिणाम संजीव बालयान के पक्ष में आए। संजीव बालयान ने 6526 वोट से अजित सिंह को शिकस्त दी। इससे उनका कद और बढ़ गया। संजीव बालयान मुजफ्फरनगर में अब तक के सांसदों की गिनती में सबसे मिलनसार और लोगों के बीच में रहने वाले सांसद के रूप में गिने जाते हैं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ संजीव बालियान को फिर बनाया गया मंत्री (हिंदी) patrika.com। अभिगमन तिथि: 09 अगस्त, 2020।
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|