नीलम प्रभा: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 61: Line 61:
<references/>
<references/>
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{साहित्यकार}}
{{आधुनिक महिला साहित्यकार}}
[[Category:साहित्यकार]][[Category:लेखिका]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:आधुनिक लेखक]][[Category:आधुनिक साहित्यकार]][[Category:चरित कोश]][[Category:साहित्य कोश]]
[[Category:आधुनिक महिला साहित्यकार]][[Category:महिला साहित्यकार]][[Category:साहित्यकार]][[Category:लेखिका]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:आधुनिक लेखक]][[Category:आधुनिक साहित्यकार]][[Category:चरित कोश]][[Category:साहित्य कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 11:16, 27 January 2022

नीलम प्रभा
पूरा नाम नीलम प्रभा
जन्म 12 जुलाई
जन्म भूमि बक्सर, बिहार
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र लेखन
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी नीलम प्रभा की वर्ष 1971 से वर्ष 1979 तक रचनाएं साप्ताहिक हिंदुस्तान, कादम्बिनी, धर्मयुग में नियमित प्रकाशित हुई। इनके अलावा कुछ लघु कथाएं सारिका में प्रकाशित हुईं।
अद्यतन‎
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
नीलम प्रभा की रचनाएँ

नीलम प्रभा (अंग्रेज़ी: Neelam Prabha, जन्म- 12 जुलाई, बक्सर) भारत की जानी-मानी लेखिका हैं। उनके लेखन में कविता, कहानी, नाटक, समीक्षा तथा पटकथा आदि शामिल है। उन्होंने 'कथावली' शीर्षक से विश्वस्तरीय कथाओं का सात खंडों में संकलन किया है। इसके अतिरिक्त नीलम प्रभा सम्पादन कार्य भी करती रही हैं।

परिचय

लेखिका नीलम प्रभा का जन्म 12 जुलाई को बक्सर, बिहार में हुआ था। उन्होंने हिन्दी विषय से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। लेखन कार्य के अंतर्गत वह कविता, कहानी, नाटक, समीक्षा तथा पटकथा लिखती हैं। इसके अलावा अभिनय, निर्देशन, साक्षात्कार (मंच, रेडियो); शिक्षण, उद्घोषणा (मंच, रेडियो) आदि भी करती हैं।

संपादन

  • अश्वत्थ - (प्रार्थना संग्रह - ईश्वर से लेकर देश, प्रकृति, पंचतत्व, रिश्ते, धर्म, उत्सव, लोकजीवन, व्यवहार सबकी प्रार्थना है)
  • अविगत - (इसके तीन आख्यांक हैं। चंदबरदाई से आधुनिक रचनाकारों की कविताओं का संकलन)
  • कथावली - विश्वस्तरीय कथाओं का सात खंडों में संकलन।

प्रकाशन

नीलम प्रभा की वर्ष 1971 से वर्ष 1979 तक रचनाएं साप्ताहिक हिंदुस्तान, कादम्बिनी, धर्मयुग में नियमित प्रकाशित हुई। इनके अलावा कुछ लघु कथाएं सारिका में प्रकाशित हुईं। हस्तलिखित पत्रिका 'हीरोज' के बालकृष्ण राव स्मृति अंक में (संपादक- सुमित्रानंदन पंत एवं हरिवंश राय बच्चन) कविता मांगी गई जो प्रकाशित हुई। उसकी एक स्मारिका भेजी गई।

लेखन कार्य

नीलम प्रभा नवभारत टाइम्स और दैनिक हिंदुस्तान में बतौर फ्री लांसर समीक्षक, पत्रकार, साहित्य, कला, रंगमंच और फिल्मों की समीक्षा लिखती रहीं। आकाशवाणी और मंच के लिए रेडियो नाटक, बाल नाटक और नुक्कड़ नाटक लिखे, जिनका प्रसारण और मंचन होता रहा। उनका काव्य संग्रह 'एक लम्हा दोपहर' प्रकाशन के लिए तैयार है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख